हजारीबाग में सुरक्षा कड़ी: 388 संवेदनशील संस्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी, रोजाना हो रही मॉनिटरिंग
हजारीबाग। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए हजारीबाग पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर बीते दिनों जिले के महत्वपूर्ण संस्थानों—जैसे बैंक, ज्वेलरी दुकान और पेट्रोल पंप—को चिन्हित कर उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इसी कड़ी में हजारीबाग पुलिस द्वारा जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में एक विशेष निगरानी अभियान चलाया गया है, जो अभी जारी है और आगे भी लगातार चलता रहेगा।
अभियान के तहत जिले के कुल 140 बैंकों को चिन्हित कर उन पर नियमित नजर रखी जा रही है। वहीं, 102 पेट्रोल पंपों पर पुलिस पदाधिकारी और कर्मी प्रतिदिन समय-समय पर जाकर निगरानी कर रहे हैं। इसके साथ ही जिले के 146 ज्वेलरी दुकानों को भी विशेष सुरक्षा दायरे में रखा गया है।
इस तरह अब तक कुल 388 महत्वपूर्ण संस्थानों पर विशेष निगरानी सुनिश्चित की गई है। सभी चिन्हित स्थानों पर एक रजिस्टर खोला गया है, जिसमें पेट्रोलिंग पदाधिकारी को रोजाना अपनी उपस्थिति दर्ज करनी अनिवार्य की गई है। इस पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग जिले के कंट्रोल रूम से की जा रही है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य अपराध की संभावनाओं को कम करना और आम लोगों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है।

हजारीबाग। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए हजारीबाग पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर बीते दिनों जिले के महत्वपूर्ण संस्थानों—जैसे बैंक, ज्वेलरी दुकान और पेट्रोल पंप—को चिन्हित कर उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
रामगढ़ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ की ऐतिहासिक धरती पर पतरातु के एलेक्सा रिसॉर्ट में आयोजित भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ की 12वीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। पत्रकारों के इस महाकुंभ में भारत के विभिन्न राज्यों सहित पड़ोसी देश नेपाल से भी कलम के सिपाहियों का समागम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए उनकी मांगों को देश के सर्वोच्च सदन में उठाने का संकल्प लिया।
उपायुक्त हेमन्त सती एवं नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता द्वारा आज नगर निगम क्षेत्र का भ्रमण कर नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हजारीबाग। प्रेस क्लब हजारीबाग का एक प्रतिनिधिमंडल 30 अप्रैल को अध्यक्ष उमेश प्रताप के नेतृत्व में हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती से मिलकर उनके माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हजारीबाग में 28 अप्रैल 2026 को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की मौजूदगी में दो पत्रकारों के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना में शामिल आरोपियों को चिह्नित करते हुए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की गई। साथ ही जिले में मान्यता प्राप्त निबंधित अखबार और न्यूज चैनल के अधिकृत पत्रकारों की सूची तैयार करने का भी आग्रह किया गया ताकि पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा और उसकी गरिमा कायम रह सके। अध्यक्ष ने कहा कि हम सभी पत्रकार घटना की निंदा करते हैं। आगे ऐसी पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए स्थानीय प्रशासन और सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा की मांग करते हैं। उन्होंने एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई संदिग्ध हत्याकांड की भी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में प्रेस क्लब हजारीबाग के अध्यक्ष उमेश प्रताप के साथ संयुक्त सचिव देवनारायण प्रसाद, कोषाध्यक्ष अमरनाथ पाठक, वरिष्ठ पत्रकार सहदेव प्रसाद लोहानी, जयनारायण प्रसाद, कार्यकारिणी सदस्य मो. शमीम अहमद, प्रमोद खंडेलवाल, अजय निराला, अविनाश अंजन, अनिल राणा, रामशरण शर्मा, गणेश कुमार प्रजापति, कैलाश यादव, बलदेव शर्मा, मो एहसान, मनोज कुमार समेत कई पत्रकार शामिल थे।
नीट परीक्षा के सफल एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री हेमन्त सती की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। यह परीक्षा दिनांक 03 मई 2026 को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
रांची के रानी अस्पताल में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में स्वास्थ्य सेवा प्रदाता संघ (AHPI) झारखंड प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई टीम का चयन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
हजारीबाग यूथ विंग के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक अमन कुमार से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के निर्देश पर यह मुलाकात हुई, जिसमें सचिव रितेश खण्डेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन, सत्यनारायण सिंह एवं उदित तिवारी उपस्थित रहे।
हजारीबाग जिले के इचाक प्रखण्ड में झारखंड सरकार के तत्वावधान में पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। इस कार्यक्रम के तहत दर्जनों महिला एवं पुरुष लाभार्थियों के बीच कुक्कुट पालन के लिए 500 पीस चूजे, दाना, दवाइयां एवं आवश्यक कीट सामग्री का वितरण किया गया।
हजारीबाग: मंगलवार को हजारीबाग यूथ विंग के एक प्रतिनिधिमंडल ने नवपदस्थापित उपायुक्त हेमंत सती से उनके कार्यालय (एनआईसी) में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर उपायुक्त का गर्मजोशी से स्वागत किया और हजारीबाग आगमन पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
May 02 2026, 19:41
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
5.7k