*मूल आवश्यकता है हिन्दू समाज को एकजुट खड़े होने की*
*-स्वांत रंजन*
सुल्तानपुर। संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कुशभवनपुर, नगर के स्वयंसेवकों द्वारा शारीरिक प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंद नगर के प्रांगण में स्वयंसेवकों द्वारा परम पवित्र भगवा ध्वज की मान वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने सामूहिक पद विन्यास, दंडयोग, नियुद्ध , सामूहिक समता,खेल , योगासन आदि का घोषवादन के साथ प्रदर्शन किया। इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्रीमान स्वान्त रंजन जी (अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) द्वारा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के संस्थापक आद्य सर संघचालक डाक्टर केशवराव बलिराम हेडगेवार एवं गुरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया।
उन्होंने स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि
, डा0 हेडगेवार जी ने 1925 में हिन्दू समाज को संगठित करने के लिए एक अभिनव शाखा पद्धति का विकास किया। वे बहुत तेजस्वी भाषण देते थे। जिसके कारण उन्हें जेल भी जाना पड़ा। प्रारंभ में डा0 साहब खण्डहरनुमा स्थान पर बच्चों के साथ खेल आदि कार्य क्रम करते थे। जैसे नदी के उद्गम स्थल पर उसकी धारा छोटी दिखाई देती है, लेकिन जैसे जैसे आगे बढ़ती जाती है,वह एक विशाल रूप ले लेती है।उसी प्रकार से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी अपने छोटे स्वरूप से प्रारंभ होकर आज एक विशाल वटवृक्ष के रूप में भारतवर्ष के सभी खण्डों ग्रामों तक संघ की शाखाओं का विस्तार हो चुका है। समाज की आवश्यकता अनुशासन और मिलकर काम करने की है। देश के लिए आगे बढ़कर काम करने की आवश्यकता है। परम पूज्य गुरु जी ने कहा जो समाज हमारे ऊपर अत्याचार कर रहा है , उसे गलत बातें बताई गई हैं। उन्हें भ्रमित किया गया है। इस कारण स्वयं सेवकों को बार-बार कठिन परीक्षाएं देनी पड़ी। संघ का कार्य ईश्वरीय कार्य है। भगवान का कार्य सरल नहीं अपितु कठिन होता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय विभाग संघ चालक डॉ0 अरुण कुमार जी ने की। इस अवसर पर विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी,विभाग कार्यवाह नवीन जी, प्रांत सहशारीरिक शिक्षण प्रमुख गोकुल जी,कृष्ण मोहन जी, माता प्रसाद जी, जिला प्रचारक आशीष जी,डॉ विनोद सिंह जी, डॉ राधाकृष्ण जी, जी,राकेशमणि जी, भूपेन्द्र जी, सह जिला संघचालक अजय जी , जिला प्रचार प्रमुख नीरज जी, अनिल जी, अर्पित जी, आदर्श जी, रुपेश जी, दिलीप जी, बलराम जी, नगर संघचालक अमरपाल जी, सह नगर संघचालक सरदार सुदीप पाल जी, नगर कार्यवाह अजय जी, नगर प्रचारक सुनील जी, सह नगर कार्यवाह अनूप जी, अर्चित जी, संजय जी, वेदप्रकाश जी, देवेन्द्र जी , कुलदीप जी,प्रशान्त जी, सुशील त्रिपाठी जी,प्रवीण अग्रवाल जी, डाक्टर आर ए वर्मा, डा0जे पी सिंह,डा0 रमेश ओझा ,डा0 सुनील त्रिपाठी,डा0 पवन सिंह, ओमप्रकाश बजरंगी , रूपेश सिंह, डाक्टर सीतासरन त्रिपाठी आलोक आर्य जी,रामचन्द्र मिश्र समेत सैकड़ों की संख्या में संघ के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
Apr 27 2026, 20:16
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
12.0k