लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का टोल तय, सफर महंगा—ट्रेन अब भी सस्ता और सुविधाजनक विकल्प
लखनऊ। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा तैयार किए गए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का टोल निर्धारित कर दिया गया है। इस एक्सप्रेसवे पर एक तरफ का न्यूनतम टोल 275 रुपये रखा गया है, जिसे आम यात्रियों के लिए महंगा माना जा रहा है। एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग 3600 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और इसके 15 मई के बाद उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है।
अधिकारियों का दावा है कि इस एक्सप्रेसवे के जरिए लखनऊ से कानपुर तक का सफर करीब 35 से 40 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। हालांकि, जानकारों का कहना है कि एक्सप्रेसवे सीधे कानपुर शहर तक नहीं जाता, बल्कि उन्नाव के शुक्लागंज तक ही सीमित है। इसके बाद यात्रियों को जाजमऊ होते हुए शहर में प्रवेश करना होगा, जहां ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। ऐसे में कुल यात्रा समय बढ़कर डेढ़ से दो घंटे तक पहुंचने की आशंका है।
दूसरी ओर, रेलवे सेवाएं यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक और किफायती विकल्प बनी हुई हैं। तेजस एक्सप्रेस, शताब्दी एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों से लखनऊ से कानपुर का सफर लगभग 1 घंटे 10 मिनट से 1 घंटे 20 मिनट में पूरा किया जा सकता है। इन ट्रेनों का किराया भी 489 से 500 रुपये के बीच है, जबकि अन्य ट्रेनों में स्लीपर और एसी श्रेणी में इससे भी कम किराये पर यात्रा संभव है।
टोल दरों की बात करें तो कार, जीप और वैन के लिए एक तरफ का शुल्क 275 रुपये रखा गया है, जबकि हल्के कमर्शियल वाहनों के लिए 445 रुपये, बस और ट्रक के लिए 935 रुपये तथा थ्री एक्सल वाहनों के लिए 1020 रुपये टोल निर्धारित किया गया है।
इस एक्सप्रेसवे का निर्माण दो चरणों में किया गया है। पहला चरण स्कूटर इंडिया से बनी तक और दूसरा चरण बनी से उन्नाव के शुक्लागंज तक विकसित किया गया है। हालांकि, इसे लेकर कुछ विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं कि जब एक्सप्रेसवे सीधे कानपुर शहर तक नहीं पहुंचता, तो इसे लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे कहना पूरी तरह उचित नहीं है।
कुल मिलाकर, जहां एक ओर एक्सप्रेसवे तेज सफर का विकल्प देने का दावा करता है, वहीं अधिक टोल और शहर में प्रवेश की संभावित दिक्कतों के कारण यात्रियों के लिए ट्रेन फिलहाल अधिक बेहतर और किफायती विकल्प बनी हुई है।

लखनऊ। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा तैयार किए गए लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का टोल निर्धारित कर दिया गया है। इस एक्सप्रेसवे पर एक तरफ का न्यूनतम टोल 275 रुपये रखा गया है, जिसे आम यात्रियों के लिए महंगा माना जा रहा है। एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग 3600 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है और इसके 15 मई के बाद उद्घाटन की संभावना जताई जा रही है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मऊ जनपद के दौरे के दौरान आदर्श नगर पंचायत मधुबन के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने मधुबन क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।
लखनऊ। पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल में शनिवार को एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सक्रिय नजर आएंगे। भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल मुख्यमंत्री योगी का यह दौरा रणनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। वे उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिणी क्षेत्र तक तीन जिलों में लगातार जनसभाएं और रोड शो कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
लखनऊ /गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में थाना विजयनगर क्षेत्र के दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह 6 बजे के करीब भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर एक थार जीप और बाइक पर सवार तीन लोग खड़े होकर बात कर रहे थे, तभी एक ट्रैवलर ने पीछे से आकर उन्हें सीधी टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार तीनों लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
‘उपद्रवी, माफिया के साथ ‘मौलाना’ शब्द को जोड़ना नितांत अनुचित और आपत्तिजनक’
* पहले चरण में 1000 ग्राम पंचायतों से शुरुआत, गांव-गांव पहुंचेगी डिजिटल सेवा
लखनऊ /गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित कनवानी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 500 से अधिक झुग्गियां इसकी चपेट में आकर जलकर खाक हो गईं। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
* विकासनगर की बस्ती में सिलिंडर धमाकों से मचा था कोहराम; मृतक बच्चियां बाराबंकी निवासी परिवार की
3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.8k