शिवराज सिंह चौहान को बीजेपी ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, बिहार में सीएम के चुनाव के लिए बनाए गए पर्यवेक्षक
#shivrajsinghchouhanappointedasbjpcentral_observer
बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज हो गई है। बिहार का नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए बीजेपी ने बड़ा कदम उठा लिया है। बीजेपी ने बिहार में विधायक दल का नेता चुनने के लिए सेंट्रल ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया है। इसके लिए शिवराज सिंह चौहान को जिम्मेदारी दी गई है।
![]()
शिवराज सिंह चौहान को मिली बड़ी जिम्मेदारी
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने बिहार में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके साथ ही, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद पार्टी ने बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विधायक दल का नेता चुनने के लिए बनाए गए ऑब्जर्वर
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक अधिसूचना में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने कृषि एवं किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को बिहार में भाजपा के विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा?
हालांकि, अभी डेट तय नहीं है कि कब विधायक दल की बैठक होगी और कब नए सीएम का अनाउंसमेंट किया जाएगा। लेकिन जानकारी के मुताबिक 14 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट बैठक की बैठक है। 14 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जाएंगे। इस कार्यक्रम के बाद कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह उनके कार्यकाल की अंतिम बैठक हो सकती है। इस बैठक के बाद नीतीश कुमार इस्तीफा दे सकते हैं।






5 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
11.2k