बिहार में आज से बदल गया बिजली बिल सिस्टम, दिन में सस्ती और रात में होगा महंगा
#patnabiharnewelectricitytarifffromapril_1st
बिहार में 1 अप्रैल यानी आज से बिजली बिल के नियमों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए टाइम ऑफ डे (ToD) टैरिफ लागू कर दिया। नए नियम के तहत अब बिजली का बिल इस बात पर निर्भर करेगा कि आप दिन के किस समय कितनी बिजली का उपयोग कर रहे हैं।
![]()
दिन में सस्ती और रात को महंगी
नए नियमों के हिसाब से रात 11 से सुबह 9 बजे तक बिजली की दरें सामान्य रहेंगी। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक तय दर से 20% कम यानी बिजली खपत की राशि सिर्फ 80 प्रतिशत ही देनी होगी। यानी अगर आप इस समय ज्यादा बिजली इस्तेमाल करते हैं, तो आपका बिल कम आएगा। वहीं शाम को 5 बजे से रात में 11 बजे तक यदि 200 रुपये की बिजली का उपयोग किया गया तो 20 फीसदी ज्यादा चार्ज देना होगा।
आज से लागू हो रही नई व्यवस्था
नए नियम आज यानी 1 अप्रैल 2026 से लागू होने जा रहे हैं। इस नई व्यवस्था का सीधा असर राज्य के करीब 87 लाख से अधिक स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। माना जा रहा है कि इस बदलाव से लोगों के बिजली उपयोग के पैटर्न में भी परिवर्तन आएगा। नई व्यवस्था का मकसद लोगों को यह समझाना है कि अगर वे सही समय पर बिजली इस्तेमाल करें, तो खर्च और कम किया जा सकता है।
बचत के लिए ऐसे करें यूज
आसान शब्दों में समझें तो टाइम ऑफ डे टैरिफ एक ऐसा सिस्टम है, जिसमें आप तय कर सकते हैं कि कब बिजली इस्तेमाल करके ज्यादा बचत करें। अगर भारी डिवाइस जैसे वॉशिंग मशीन, गीजर या एसी दिन में चलाए जाएं, तो बिल कम आएगा। वहीं शाम के समय कम इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा। इससे न सिर्फ आपकी जेब बचेगी, बल्कि पूरे राज्य में बिजली की खपत भी संतुलित रहेगी।
इनकम टैक्स सिस्टम में बड़ा फेरबदल
आज से नया इनकम टैक्स सिस्टम प्रभावी हो गया है। करदाताओं की सुविधा के लिए अब 'फाइनेंशियल ईयर' और 'असेसमेंट ईयर' जैसे तकनीकी शब्दों की जगह सिर्फ 'टैक्स वर्ष' शब्द का इस्तेमाल होगा। इस कदम का उद्देश्य टैक्स भरने की जटिल प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाना है।






6 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.1k