/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1671781185523447.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1671781185523447.png StreetBuzz कटाई के दौरान अगलगी से बचाव को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, किसानों को दी सलाह Azamgarh
कटाई के दौरान अगलगी से बचाव को लेकर बिजली विभाग अलर्ट, किसानों को दी सलाह
वी कुमार यदुवंशी
आजमगढ़। क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की कटाई तेज़ी से चल रही है। पिछले वर्षों में कटाई के दौरान आग लगने की घटनाओं से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इसको देखते हुए विद्युत विभाग सतर्क हो गया है और अगलगी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए किसानों को आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
अवर अभियंता देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिन किसानों के खेतों के पास या खेत के अंदर ट्रांसफार्मर लगे हैं, वे उसके चारों ओर लगभग पांच फीट की परिधि में गेहूं की कटाई कर लें। इसी प्रकार जहां विद्युत पोल या डबल पोल लाइन सर्किट मौजूद हैं, वहां भी आसपास का गेहूं काटकर हटा देना चाहिए, ताकि शार्ट सर्किट या चिंगारी से आग लगने की आशंका कम हो सके।
एक्सईएन हरीश प्रजापति ने किसानों से अपील की कि कटाई के दौरान बिजली के तारों और पोल से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। यदि कहीं तार जर्जर अवस्था में हों, लटक रहे हों या कोई तकनीकी समस्या दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित लाइनमैन या उपखंड कार्यालय को दें।
उन्होंने यह भी कहा कि गंभीर स्थिति होने पर किसान विद्युत विभाग के कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते कार्रवाई कर समस्या का समाधान किया जा सके।
विद्युत विभाग की इस पहल का उद्देश्य कटाई के दौरान आग लगने की घटनाओं को रोकना और किसानों की मेहनत की फसल को सुरक्षित रखना
टीईटी के विरोध में दिल्ली कूच की तैयारी: आज़मगढ़ से रामलीला मैदान पहुंचेंगे 2000 शिक्षक
उपेन्द्र कुमार पांडेय


आज़मगढ़। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर आगामी 4 अप्रैल को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली शिक्षकों की विशाल रैली को सफल बनाने के लिए कमर कस ली गई है। इसी क्रम में सोमवार को शहर के होटल पार्क डिलाइट के सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि एवं पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों पर जबरन थोपी गई टीईटी परीक्षा एक "काला कानून" है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा: "हमें सामूहिक रूप से इस परीक्षा का विरोध करना होगा। 4 अप्रैल को दिल्ली में भारी संख्या में एकत्रित होकर हम सरकार को यह स्पष्ट चेतावनी देंगे कि शिक्षक इस शोषणकारी व्यवस्था का आखिरी दम तक विरोध करेंगे।"

मांडलिक मंत्री अतुल कुमार सिंह ने बैठक में बताया कि देश के विभिन्न राज्यों के शिक्षक संगठन इस रैली में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक ब्लॉक से कम से कम 50 शिक्षक दिल्ली पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अभिमन्यु यादव ने लक्ष्य निर्धारित करते हुए कहा कि जनपद आज़मगढ़ से 2000 शिक्षक नई दिल्ली जाएंगे। बैठक के दौरान ही सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों से दिल्ली जाने वाले शिक्षकों की सूची जिला कार्यसमिति को सौंप दी।
बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य
समीक्षा बैठक में चंद्रभान यादव, आशुतोष सिंह, मधु सिंह, शालिनी राय, अरविंद तिवारी, सत्यप्रिय सिंह, दिनेश चंद्र पाण्डेय, रमाकांत यादव, योगेंद्र यादव, मधुकर पाठक, विनोद यादव, अनिल कुमार, मुकेश सिंह, सुरेंद्र यादव, बृजेश पाठक, हवलदार यादव, नारायण सिंह, विपिन प्रजापति, राजेन्द्र यादव, लालधारी यादव, संतोष सिंह, नवीन पाण्डेय, और अश्वनी सिंह सहित विभिन्न ब्लॉकों की कार्यसमिति व संघर्ष समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सेवानिवृत्ति डिप्टी एसपी के ऊपर लगा फर्जी तरीके से एससी एसटी का मुकदमा

 
आजमगढ़:: डिप्टी एसपी अपनी फरियाद को लेकर आजमगढ़ के पुलिस अधीक्षक के पास पहुचे,
झूठी FIR दर्ज कराने, जान से मारने की धमकी एवं जबरन वसूली के संबंध मे   प्रवीण तिवारी एवं बड़े भाई का बिजली विभाग के SDO उपेंद्र चौरसिया की टीम ,जिसमे सुनील कुमार राय और प्रचेता उपाध्याय जिनको हम पहचानते है और पूर्व मे भी इनके उपस्थिति में इनके द्वारा मेरे बड़े बेटे  का कॉलर पकड़ने और घसीटने के संबंध में पूर्व में ही विवाद कर चुके है। जिसके संदर्भ में माननीय न्यायालय में क्रिमिनल रिट विचाराधीन है, पूर्व से विवाद चल रहा है, जो वर्तमान में माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

दिनांक 23-03-2026 को शाम के समय उपेंद्र चौरसिया (SDO, बिजली विभाग), सुनील कुमार राय तथा एक अन्य व्यक्ति प्रचेता उपाध्याय (जो कि आपराधिक प्रवृत्ति का है) मेरे घर पर आए और मुझे व मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने मुझ पर दबाव बनाया कि मैं विद्युत विभाग को दिया application वापस ले लू एवं माननीय न्यायालय की शरण में जाना बंद कर दु , अन्यथा मुझे और मेरे परिवार को झूठे केस में फंसा कर जेल भिजवा दिया जाएगा।

इसी समय सुनील कुमार राय द्वारा मेरे घर के बरामदे में आ कर मुझसे ₹50,000 की अवैध धनराशि की मांग की गई और कहाँ की sdo चौरसिया माँग रहे है. जिसकी cctv फुटेज मेरे पास उपलब्ध है । जो समाज की सेवा करके आया उसके और  बेटे प्रवीण तिवारी पर फर्जी तरीके से एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज करके धन पशु  का काम किया जा रहा है। प्रदेश में आए दिन बिजली विभाग के कर्मचारियों का दशा खराब होती चली जा रही है।
आजमगढ़। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा हिंदू नव वर्ष का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
उपेन्द्र कुमार पांडेय


आजमगढ़।राष्ट्र सेविका समिति द्वारा हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर हिंदू नव वर्ष का कार्यक्रम बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भंवरनाथ मंदिर पर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र सेविका समिति की सेविकाओं द्वारा किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय चेतना का विकास करना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने हिंदू नव वर्ष के महत्व, भारतीय संस्कृति की महानता तथा समाज में संस्कारों के संरक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सेविकाओं एवं नागरिकों ने आपस में एकजुट होकर राष्ट्र को नई दिशा देने एवं समाज के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान भजन कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें बरसाने वाली लाडलीजी ने अपने संगीतमय भजनों से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। देशभक्ति गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर समिति के प्रांत कार्यवाहिका, जिला संपर्क प्रमुख ललिता पाठक, जिला व्यवस्था प्रमुख रागिनी बरनवाल, नगर कार्यवाहिका संचिता बरनवाल, जिला बौद्धिक प्रमुख डॉक्टर सुचिता श्रीवास्तव, सह बौद्धिक प्रमुख अनीता द्विवेदी, नगर संपर्क प्रमुख अंजू बरनवाल, बिन्नी श्रीवास्तव, प्रिया गुप्ता, आशा गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग सम्मिलित हुए।
नवरात्र स्थापना 19 को  माता का आगमन होगा पालकी पर

उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़:: देवीभागवत पुराण के अनुसार, गुरुवार को नवरात्र शुरू होने पर माता का डोली (पालकी) पर आगमन होता है, जिसे आर्थिक मंदी, बीमारियों या प्राकृतिक आपदाओं के संकेत के रूप में देखा जाता है,
वहीं 27 मार्च को माता का हाथी पर प्रस्थान करना बेहद शुभ माना जाता है, जो कृषि और खुशहाली में वृद्धि लाता है

19 मार्च को प्रातः 06.54 तक अमावस्या रहेगी उसके उपरांत प्रतिपदा तिथि में शुभ मुहूर्त में घटस्थापना करें। सामान्यतः
हमारी दिव्य सनातन परंपरा में नूतन संवतसरारंभ में शक्तिस्वरुपा जगदंबा दुर्गा पूजन नवरात्रि के रूप में किया जाता है, सायन गणना में सूर्य मेष राशि में आने से सूर्य उत्तर गोल में प्रवेश करते हैं इस समय सूर्य के विषुवत रेखा पर रहने के कारण रात्रि एवं दिन का कालमान बराबर हो जाता है तब ऋषियों  ने इस समय को शक्ति साधना के लिए उत्तम माना, भगवती दुर्गा भगवान श्री कृष्ण की आदिशक्ति महामाया है श्री कृष्ण पुरुष और दुर्गा प्रकृति है। चैत्र एवं आश्विन मास में साधना शक्ति रूप से होती है। 

इस बार संवत् 2083 में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को नवरात्रि प्रारंभ के समय प्रतिपदा तिथि का क्षय हो रहा है इसलिए अमायुक्त प्रतिपदा में ही किया जाना नवरात्र स्थापना किया शास्त्र विहित होगा, वैसे भगवती दुर्गा का आवाहन,विसर्जन आदि समस्त कर्म सूर्य की उदय होने वाली तिथि में ही करना चाहिए, अमायुक्त प्रतिपदा में नहीं करना चाहिए, जैसा कि मार्कंडेय पुराण का कथन है *पूर्व* *विद्धा तु  या शुक्ला भवेत्* *प्रतिपदाश्विनी।*
*नवरात्रं व्रतं तस्यां न कार्यं शुभमिच्छता* ।। मगर इस बार शक्ति स्वरूप सूर्य प्रतिपदा को स्पर्श नही *पर-दिने प्रतिपदो असत्वे* *अमायुक्तापिग्राह्या*
*अमायुक्तापि कर्तव्येति नृसिंह प्रसादोदाहृत* *वचनान्येत्द्विषयाणि*
अमावस्या का अंतिम भाग *कुहू* संज्ञक होता है जो पितृकार्य के लिए होती है, इसमें चंद्रमा की एक कला भी दृश्यमान नहीं होती, इस अमावस्या युक्त प्रतिपदा में नवरात्रा स्थापना नहीं होती, मगर शक्तिस्वरूप सूर्य के प्रतिपदा को स्पर्श नहीं करने के कारण 9 दिनों में 2700 घट्यात्मक रात्रिमान की साधना पूरी नहीं होती। इसलिए अमायुक्त प्रतिपदा को नवरात्र स्थापना करना आवश्यक हो जाता है प्रतिपदा तिथि के देवता अग्निदेव है, कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भगवती को सर्वस्व अर्पण करके अमायुक्त प्रतिपदा में प्रथमत: भगवान सूर्य का ध्यान अर्चन, स्मरण करके भगवती की साधना आरंभ करनी चाहिए।


ज्योतिष भूपेंद्रानन्द महाराज
अभ्युदय सेवा संस्थान के  तत्वावधान में बुढनपुर  रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ।विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा विभाग एवं अभ्युदय सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर सोमवार को बूढनपुर तहसील के कोयलसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे युवाओं ने बढ़चढ़ कर सहभागिता की। शिविर का शुभारम्भ भारत माता के चित्र के सम्मुख मुख्य अतिथि विहिप गोरक्षा के प्रान्त उपाध्यक्ष दीनानाथ सिंह, भाजपा नेता प्रिन्स सिंह मोंटी, रामकुमार, गौरव रघुवंशी, संदीप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन करते हुए किया गया।

अभ्युदय सेवा संस्थान के अध्यक्ष वरुण पाठक ने बताया कि रक्तदान महादान होता है और हर वर्ष हमारे क्षेत्र के कार्यकर्ता साथियों द्वारा रक्तदान शिविर में रक्तदान कर  आवश्यकता पड़ने पर समाज का सहयोग किया जाता है इसी क्रम में इसबार के रक्तदान शिविर में 50 यूनिट का रक्तदान संपन्न हुआ है।
विहिप गोरक्षा फूलपुर इकाई के जिला कार्याध्यक्ष राम कुमार ने कहा कि हर नौजवान साथी को प्रत्येक वर्ष रक्तदान करना चाहिए क्योंकि एक रक्तदान से चार जिंदगीयां बचाई जा सकती है और इससे बड़ा पुनीत कार्य कुछ और नहीं हो सकता। हमारा संगठन समय समय पर ऐसे सेवा के कार्य में सलंग्न होकर समाज के साथ हर समय खड़ा रहता है।

इस अवसर पर गोरक्षा फूलपुर के जिला संयोजक प्रशांत सिंह अंकु गुप्ता,प्रतीक पाण्डेय,आशीष यादव भाजपा,प्रेम प्रकाश सिंह,जामवंत सिंह, राज सिंह, विवेक सिंह, विजय शुक्ला,बृजेश सिंह, गणेश पाण्डेय, अंशदीप,नितिन पाण्डेय, महेश सिंह, मुकुल शर्मा, मुकुंद पाठक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आजमगढ़: बिलरियागंज क्षेत्र के शांतिपुर निवासी भाई बहन ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में लहराया परचम!
क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ी! बधाई देने वालों का लगा है ताता!!

उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़:: जनपद के बिलरियागंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम शांतिपुर के मूल निवासी भाई-बहन ने संघ लोक सेवा आयोग यूपीएससी परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया है । शांतिपुर निवासी अधिवक्ता सूर्यप्रकाश उपाध्याय जो वर्तमान में लखनऊ हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं तथा उनकी पत्नी प्रतिभा उपाध्याय जो एक इंटर कॉलेज में शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं । उनके पुत्र आदित्यहृदय उपाध्याय ने यूपीएससी परीक्षा में 154वीं रैंक प्राप्त की है जबकि उनकी छोटी बहन आयुषी उपाध्याय ने 361वीं रैंक हासिल कर परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है। शैक्षणिक उपलब्धियों के मामले में भी दोनों भाई-बहन का रिकॉर्ड बेहद उत्कृष्ट रहा है । आदित्यहृदय उपाध्याय रुड़की से बीटेक में गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं । वहीं आयुषी उपाध्याय ने नेशनल लॉ कॉलेज से ग्रेजुएशन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इस खबर से बिलरियागंज क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर थी और परिजनों को बधाई देने का ताता लगा था!!
सेवानिवृत्त पर उपनिरीक्षक को दी गई विदाई
उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़:: पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित एलआईयु कार्यालय में उपनिरीक्षक पद पर तैनात पीतांबर यादव के रिटायरमेंट पर विदाई सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें इंस्पेक्टर अरविंद राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शरद सिंह, उपनिरीक्षक इस्लाम खां, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार पाण्डेय, मुख्य आरक्षी अखिलेश यादव व कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से पीतांबर यादव को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह व फूलमालाओं से लादकर सम्मानित कर सेवाकाल के दौरान इनकी सेवाओं व उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। वही वरिष्ठ अधिकारियों व सहकर्मियों का आभार व्यक्त करते हुए पीतांबर ने कहा कि पुलिस विभाग उनके जीवन का अभिन्न अंग रहा है, उन्होंने पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया है। इस दौरान शशिधर सिंह, अजय, पुष्पेंद्र, सुमन यादव, बलराम सिंह, अनुभव, मनीष सिंह, आदित्य यादव, लल्लन शर्मा, अविनाश फर्स्ट, अविनाश सेकंड, जीनम, रामतेज, शैलेंद्र, मनजीत, रविंद्र गौतम, कमल किशोर, जितेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
पुलिस विभाग की साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला, साइबर अपराध से बचाव की जानकारी
आजमगढ़। शहर के हरिऔध कला केंद्र में पुलिस विभाग के तत्वावधान में साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में साइबर विशेषज्ञ रक्षित टंडन और ओपी जायसवाल ने ऑनलाइन माध्यम से पुलिस कर्मियों सहित अन्य प्रतिभागियों को साइबर अपराधों के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने सोशल मीडिया फ्रॉड, फेक प्रोफाइल से बचाव, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग और ओटीपी फ्रॉड के संबंध में विस्तार से बताया। वहीं साइबर एक्सपर्ट ओपी जायसवाल ने सुरक्षित पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का महत्व, महिलाओं और बच्चों को साइबर बुलिंग से सुरक्षित रखने के उपायों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने साइबर सुरक्षा पर प्रेजेंटेशन भी दिया।
कार्यशाला में आजमगढ़ परिक्षेत्र के जनपद आजमगढ़, मऊ और बलिया से मिशन शक्ति और साइबर हेल्प डेस्क से जुड़े पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा चार विद्यालयों की छात्राओं ने भी सहभागिता की, जिससे उन्हें साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्राप्त हुईं। इस अवसर पर मिशन शक्ति कार्य दक्षता परीक्षा का भी आयोजन किया गया, जिसमें तीनों जनपदों के कुल 100 पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। डीआईजी सुनील कुमार ने मिशन शक्ति कार्य दक्षता परीक्षा में शीर्ष चार पुलिसकर्मियों सहित अन्य प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसपी डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, एसपी प्रमुसुख ददिया, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

इनसेट---
आजमगढ़ पुलिस की शान है ओपी जायसवाल : डीआईजी
आजमगढ़। डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह ने साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और यातायात जागरुकता कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के अंत में साइबर सुरक्षा मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने साइबर सेल के हेड कांस्टेबल ओपी जायसवाल की तारीफ करते हुए कहा कि ओपी जायसवाल आजमगढ़ पुलिस की शान हैं, जान हैं। ये बहुत मेहनत करते हैं। इस पर सभागार में उपस्थित अधिकारियों, पुलिस के जवानों ने ताली बजाकर हेड कांस्टेबल ओपी जायसवाल का उत्साहवर्धन किया।
राज्य स्तरीय लोक नृत्य में प्रथम आने पर रोहिणी का हुआ स्वागत

उपेन्द्र कुमार पांडेय

आजमगढ़::जनपद की होनहार बेटी रोहिणी श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा आयोजित लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का मान सम्मान बढ़ाया है,  इससे पूर्व वह तहसील, जिला एवं मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था, उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर प्रेरणा स्थल लखनऊ मे संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उसे सम्मानित भी किया गया ॥
जनपद आजमगढ़ आगमन पर रोहिणी श्रीवास्तव व उनके पिताजी श्री बृजेश श्रीवास्तव जी (प्रधानाध्यापक) का सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय पर सूरज प्रकाश श्रीवास्तव निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज आजमगढ़ के द्वारा
स्वागत अभिनंदन कर अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया ॥
सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा की जनपद में हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय बनने से यहाँ के बच्चों के अंदर संगीत व नृत्य की प्रतिभा का और विकास हुआ है,
उन्हें सही मार्गदर्शन व प्रशिक्षण मिला है, निश्चित ही यहाँ के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे, रोहिणी श्रीवास्तव की इस उपलब्धि पर पूरा जनपद गौरवान्वित है ||
रोहिणी श्रीवास्तव ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, भाई व गुरुजनों को दिया और कहा की उनके सहयोग के बिना मै कभी राज्य स्तर पर नहीं जीत पाती||

इस अवसर पर स्वाभिमान मंच के रजनीश श्रीवास्तव
, भाजपा नगर अध्यक्ष मृगांक शेखर सिंहा , 
अरविंद चित्रांश , मयंक कुमार श्रीवास्तव,अमन श्रीवास्तव,  राज सिंह उपस्थित रहे ॥
सभी ने रोहिणी के उज्जवल भविष्य की कामना किया|