झारखंड का अपना 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी': रांची के धुर्वा डैम में बनेगी दिशोम गुरु शिबू सोरेन की भव्य प्रतिमा।
रांची: झारखंड आंदोलन के महानायक और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृतियों को संजोने के लिए राजधानी रांची में एक भव्य 'स्टेट ऑफ आर्ट पार्क' विकसित किया जाएगा। यह अत्याधुनिक पार्क धुर्वा डैम के समीप करीब 4 एकड़ भूमि पर तैयार होगा, जो गुजरात के 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' की भव्यता की याद दिलाएगा।
![]()
पार्क की खासियतें:
- भव्य प्रतिमा: पार्क के केंद्र में दिशोम गुरु की एक विशाल और भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
- इतिहास की झलक: यहाँ एक विशाल स्मृति हॉल बनेगा, जहाँ महाजनी प्रथा के खिलाफ गुरुजी के आंदोलन, उनके संघर्ष की तस्वीरें और महत्वपूर्ण दस्तावेज प्रदर्शित किए जाएंगे।
- पर्यटन को बढ़ावा रिंग रोड से बेहतर कनेक्टिविटी के कारण यह स्थान पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
प्रशासनिक तैयारी: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार स्वयं इस स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग को सौंप दी है, ताकि इसे समय सीमा के भीतर विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा सके।
















8 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
2.2k