/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1646117993467840.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1646117993467840.png StreetBuzz कन्नौज में नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी आस्था, सुरक्षा के कड़े इंतजाम Kannuaj
कन्नौज में नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी आस्था, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज जिले में नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के मकरंद नगर स्थित सिद्धपीठ मां फूलमती मंदिर में सुबह तड़के से ही भक्तों का तांता लगा रहा।

करीब 500 साल पुराने इस प्राचीन मंदिर में नवरात्र के दौरान हर वर्ष मेले जैसा माहौल रहता है। दूर-दराज जनपदों से श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हैं। मान्यता है कि मां फूलमती की कृपा से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं।
मंदिर में माता की प्रतिमा का स्नान कराए जाने वाले जल को श्रद्धालु अमृत के समान मानते हैं और उसे ग्रहण करते हैं। मां फूलमती को क्षेत्र में दयालु और रक्षक देवी के रूप में पूजा जाता है, जिससे भक्तों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है।

वहीं, नवरात्रि और ईद के त्योहार को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने जिले भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में दर्शन कर सकें। नवरात्रि और ईद को लेकर जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।"
कन्नौज : एन एच 34 पर हुआ भीषण सड़क हादसा, तीन की मौत, एक घायल
पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज के एन एच 34 पर एक ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई तो वही ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर सवार भी घायल हो गया ।

मामला कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव के पास एन एच 34 का है । जहां तेज रफ्तार चल रहा है ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी इसके बाद बाइक से सवार सड़क पर जा गिरे । इस बीच ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में सदर कोतवाली क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी अरबाज और अहद तो वहीं छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला अमित की मौके पर ही मौत हो गई । वही ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चला रहा चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कन्नौज में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एनएच-34 पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव के पास का है।

दरअसल कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अटारा गांव के पास एनएच-34 पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरे और ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस दर्दनाक हादसे में सदर कोतवाली क्षेत्र के इनायतपुर गांव निवासी अरबाज और अहद के साथ ही छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र निवासी अमित की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रैक्टर पलटने से उसका चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
कन्नौज में होली मिलन समारोह कार्यक्रम मे पहुंचे सपा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने दिया बड़ा बयान, कहा भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उपेक
पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज जिले में समाजवादी पार्टी के होली मिलन समारोह में पहुंचे उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष Mata Prasad Pandey ने कार्यकर्ताओं के साथ होली का त्योहार मनाया। कार्यक्रम में उन्होंने एक-दूसरे को रंग और अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा उपेक्षित सवर्ण समाज रहा है और इस बार सवर्ण समाज समाजवादी पार्टी का साथ देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सवर्णों को सबसे ज्यादा परेशान और नजरअंदाज किया गया है, जिससे उनमें नाराजगी है।

बसपा के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी Samajwadi Party पहले से ही INDIA Alliance के साथ है। अगर कोई और दल गठबंधन में आना चाहता है तो उसका स्वागत है। उन्होंने कहा कि सभी दलों के सहयोग से सरकार बनाने का प्रयास किया जाएगा।

सपा प्रमुख Akhilesh Yadav द्वारा Mayawati के समर्थन से सरकार बनाने की संभावनाओं पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में सभी दल साथ हैं और मिलकर सरकार बनाने की दिशा में काम करेंगे।

यूजीसी को लेकर ब्राह्मण नेताओं के विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सवर्ण वर्ग सबसे ज्यादा उपेक्षित महसूस कर रहा है और यही कारण है कि अब वह भाजपा के खिलाफ खड़ा हो रहा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा।
कन्नौज में पेट्रोल खत्म होने की अफवाह पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस
पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज में पेट्रोल खत्म होने की फैल रही अफवाहों को लेकर यूपीटी पर्यटन आवास गृह में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय द्विवेदी ने साफ कहा कि पेट्रोल और डीजल की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और लोग अफवाहों पर ध्यान न दें।
उन्होंने कहा कि देश में Iran और United States के बीच चल रहे तनाव को लेकर कुछ जगहों पर पेट्रोल खत्म होने की गलत खबरें फैलाई जा रही हैं, जिससे लोग घबराकर पेट्रोल पंपों पर भीड़ लगा रहे हैं।

विजय द्विवेदी ने बताया कि कन्नौज समेत पूरे प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य है। सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सप्लाई लगातार जारी है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें, ताकि अनावश्यक भीड़ और परेशानी से बचा जा सके।
कन्नौज पहुंचे सपा सुप्रीमों  अखिलेश यादव ने भाजपा पर किया तीखा हमला, संगठन मजबूत करने का आह्वान
पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज जिले के तिर्वा क्षेत्र पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लोगों को जोड़ना जरूरी है ताकि उन्हें महसूस हो कि बदलाव केवल समाजवादी विचारधारा ही ला सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ खड़ी रही पुरानी पीढ़ी के कई नेता अब हमारे बीच नहीं हैं, जिसका सपा की विचारधारा को नुकसान हुआ है।

*कोर्ट के फैसले पर टिप्पणी*

अखिलेश यादव ने हालिया न्यायिक फैसले पर कोर्ट का आभार जताते हुए कहा कि शंकराचार्य प्रकरण में जो व्यवहार हुआ था, अब सच्चाई सामने आ गई है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह साजिश की राजनीति करती है और किसी भी सीमा तक जा सकती है।

*केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना*

सपा सुप्रीमो ने कहा कि अगर संस्थाएं पक्षपात करेंगी तो न्याय मिलना मुश्किल होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सच्चाई दिखाने वालों को जेल भेजा जा रहा है और मीडिया पर भी दबाव है।दिल्ली की राजनीति का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारें झूठ बोलकर छीन लेना निंदनीय है।

*मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर सवाल*

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के जापान दौरे पर सवाल उठाते हुए कहा कि जमीन पर उद्योग लगते तो मोबाइल और अन्य निर्माण यहां हो रहा होता। उन्होंने प्रधानमंत्री के क्योटो मॉडल और बुलेट ट्रेन के वादों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि वादे पूरे नहीं हुए।

*भाजपा पर तंज*

सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि “भाजपा को दुर्गंध से प्यार है, इसलिए वे सुगंध के पक्ष में नहीं आ सकते।” उन्होंने रोबोट और चीन से जुड़े मुद्दे पर भी तंज कसा।

*JPnic और प्रशासन पर बयान*

उन्होंने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को एहसास हो गया है कि बदलाव आने वाला है। साथ ही आरोप लगाया कि जेपीएनआईसी (JPnic) को बर्बाद कर दिया गया है।

*कागज और डिटेंशन सेंटर पर टिप्पणी*

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पहले मुस्लिम वोट काटने की बात करती थी और अब हिंदुओं से ज्यादा कागज मांग रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कागज न मिलने पर लोगों को डिटेंशन सेंटर भेजने की बात कही जा रही है।इस अवसर पर सपा कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे।
कन्नौज में विशिष्ट आलू मंडी ठठिया में मंत्री असीम अरुण ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं
कन्नौज में शुक्रवार दोपहर समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण विशिष्ट आलू मंडी ठठिया पहुंचे, जहां उन्होंने किसानों, व्यापारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मंत्री के आगमन पर मंडी अधिकारियों व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान मंडी के व्यापारियों ने व्यापार में आ रही दिक्कतों को लेकर मंत्री को लिखित प्रार्थना पत्र सौंपा और अपनी मांगें प्रमुखता से रखीं।

व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मंडी प्रशासन की मिलीभगत से मंडी के बाहर आलू की बिक्री हो रही है, जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए। व्यापारियों ने बताया कि मंडी परिसर में दुकान संख्या 1 से 60 तक का आवंटन तो कर दिया गया है, लेकिन उसकी समय-सीमा संबंधी कोई प्रति आढ़तियों को उपलब्ध नहीं कराई गई है, जिससे भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा उन्होंने मंडी परिसर में बैंक, कैंटीन, पेयजल, बिजली और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का मुद्दा भी उठाया।

व्यापारियों का कहना था कि वर्तमान परिस्थितियों में दुकानों का प्रीमियम और यूजर चार्ज एक साथ जमा कर पाना कठिन हो रहा है, इसलिए प्रशासन सहयोगात्मक रुख अपनाए। मंत्री असीम अरुण ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि व्यापारियों व किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

इस मौके पर मंडी सचिव रघुराज प्रताप सिंह, प्रधान लिपिक देवेन्द्र कुमार निगम, मंडी प्रभारी आदिल खां सहित राजन अवस्थी मण्डल अध्यक्ष, विनय अवस्थी, सुरजीत यादव, अंकुर कटियार प्रखंड संयोजक उमर्दा बजरंग दल, शैलेंद्र तिवारी और वेद नारायण त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी व किसान मौजूद रहे।
कन्नौज पहुंची कानपुर मंडल अपर कानपुर रेनू सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर जनपद कन्नौज के विकासखंडों का किया निरीक्षण

पंकज कुमार श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश। के कन्नौज जिले में शुक्रवार को कानपुर मंडल के अपर कानपुर रेनू सिंह ने विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर जनपद कन्नौज के विकासखंडों का निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने उमर्दा विकासखंड कार्यालय पहुंचकर विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय से और पारदर्शिता के साथ पहुंचे। विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करने की हिदायत भी दी गई।

इसके बाद अपर आयुक्त रेनू सिंह ने सदर ब्लॉक कन्नौज का भी निरीक्षण किया। यहां अभिलेखों की जांच, निर्माण कार्यों की प्रगति और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी एनडीए द्विवेदी, खंड विकास अधिकारी दिनेश चंद्र यादव समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने निरीक्षण टीम को विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

अपर आयुक्त रेनू सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकता गांवों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है और किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कन्नौज में यादव जी लव स्टोरी' फिल्म का भारी विरोध, फूंके पोस्टर
पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज शहर के लोहिया चौराहे पर आज यादव समाज के लोगों ने एकजुट होकर फिल्म 'यादव जी लव स्टोरी' के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

कन्नौज के सरायमीरा स्थित लोहिया चौरह पर एडवोकेट मोहित यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने फिल्म के पोस्टर जलाए और फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की।

*आपसी सौहार्द बिगड़ने की आशंका*

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एडवोकेट मोहित यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस फिल्म की कहानी और शीर्षक समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे को बिगाड़ने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है, जिससे एक विशेष वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुँच रही है. मोहित यादव ने यह भी दावा किया कि यह फिल्म कथित तौर पर राज्य और केंद्र सरकार की संतुष्टि या मौन सहमति से बनी है, जो कि निंदनीय है।

*उग्र आंदोलन की चेतावनी*

यादव समाज के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस फिल्म को सिनेमाघरों या किसी भी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया, तो समाज चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि फिल्म के रिलीज होने की स्थिति में पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

*महामहिम राज्यपाल को संबोधित सौंपा ज्ञापन*

प्रदर्शनकारियों ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सदर एसडीएम  को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि फिल्म की सामग्री की समीक्षा की जाए और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इसके प्रदर्शन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। इस दौरान भारी संख्या में युवा और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कन्नौज में जनजागरण रैली, संत आगमन और श्रीमद्भागवत कथा की भव्य रूपरेखा घोषित

पंकज कुमार श्रीवास्तव

कन्नौज। आनंदेश्वर धाम आश्रम में सनातन धर्म सेवा फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। फाउंडेशन निदेशक प्रभात त्रिपाठी ने बताया कि 16 मार्च को जनजागरण हेतु विशाल रैली का आयोजन महाराज कौशल जी महाराज के सानिध्य में किया जाएगा, जिसका उद्देश्य समाज में धर्म, सेवा एवं संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

पीठाधीश्वर महाराज कौशल जी महाराज ने बताया कि रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजूदास महंतगिरी जी द्वारा ध्वज पूजन के पश्चात किया जाएगा। यह जनजागरण रैली कार्यक्रम स्थल मानीमऊ ऋषिनगर से प्रारंभ होकर ठठिया, तिर्वा, इंदरगढ़, नादेमऊ, सौरिख, छिबरामऊ और गुरसहायगंज होते हुए पुनः मानीमऊ में सम्पन्न होगी।उन्होंने आगे बताया कि 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक गुजरात से पधार रहे कंबल वाले बाबा का सात दिवसीय प्रवास रहेगा।

इस दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें असमर्थ एवं जरूरतमंद लोगों का उपचार पूर्णतः निःशुल्क किया जाएगा। यह शिविर जनहित को समर्पित रहेगा।इसी क्रम में त्रिकालदर्शी संत पण्डोखर सरकार का तीन दिवसीय दिव्य दरबार भी आयोजित होगा, जहां श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही 22 अप्रैल से प्रारंभ होकर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन भी सुनिश्चित किया गया है।प्रेस वार्ता में यह भी अवगत कराया गया कि आगामी 27 अप्रैल को आनंद जनजागरण विशाल महासभा का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्रीय एवं बाहरी श्रद्धालुओं की व्यापक सहभागिता अपेक्षित है। आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं, समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म एवं समाजसेवा के इस महाअभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

कन्नौज में जुए में हुए कर्ज को चुकाने के लिए बनी 8 युवकों की टीम ने लाखों की लहंगा चुनरी लुट को दिया अंजाम,
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने किया अजीबो गरीब लूट की घटना का खुलासा

पंकज कुमार श्रीवास्तव

उत्तर प्रदेश। के कन्नौज जिले में 28 जनवरी की रात को घात लगाकर ऑटो में मौजूद लहंगा और चुनरी लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक कमालगंज से जोधपुर जाने को निकाल ऑटो जिसमें लगभग 12 लाख रुपए कीमत का लहंगा चुनरी मौजूद था, इस ऑटो को लूटने के लिए मुख्य आरोपी एक ट्रैवल एजेंसी का मालिक वसीद ने अपने 8 साथियों के साथ मिलकर लुट की घटना की रणनीति बनाई गई थी, ट्रैवल एजेंसी के मालिक वसीद, विशाल, राघव, योगेश और शीतल पांच आरोपियों को पुलिस में पकड़ लिया है जिनके अन्य चार साथियों की तलाश जारी है।

एसपी के मुताबिक इन सभी आरोपियों पर जुआं में हार जाने के बाद काफी कर्ज हो गया था इस कर्ज को चुकाने के लिए लुट की घटना करने की योजना बनाई गई और प्रतिदिन निकलने वाले ऑटो को निशाना बनाया गया जिस पर करीब 12 लख रुपए कीमत का लहंगा चुनरी मौजूद था पुलिस ने इस घटना में शामिल मोटर बाइक अवैध असलहे और पूरा माल बरामद कर लिया है।
               
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के निर्देशन में थाना तालग्राम पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा आज सोमवार को थाना तालग्राम क्षेत्रांतर्गत 28 जनवरी को हुई ऑटो और लहंगा- चुनरी के पैकेट की लूट की घटना से संबंधित 05 अभियुक्तों को लूटे गये माल व घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया । 

28 जनवरी को रात्रि करीब 08:15 बजे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा थाना तालग्राम क्षेत्रान्तर्गत बिरौली मोड़ के पास ऑटो और लहंगा- चुनरी लूट की घटना कारित की गयी थी जिस सम्बध में थाना तालग्राम पर मुकदमा अपराध संख्या 16/2026 धारा 309(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया । घटना का सफल अनावरण करते हुए आज सोमवार को लूट की घटना कारित करने वाले 5 अभियुक्तगण वाशिद खां पुत्र आविद खां निवासी ग्राम ढपलपुर भोजपुर जनपद फर्रुखाबाद को थाना क्षेत्र छिबरामऊ के ग्राम कपूरपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया तथा विक्की उर्फ विशाल यादव पुत्र सर्वेश यादव निवासी लेनगांव थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद, सादाब खान पुत्र सलीम खान निवासी नगला खेम रैगाई थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद, शीतल श्रीवास्तव पुत्र राजेश श्रीवास्तव निवासी नगला खेम रैगाई थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद, योगेश राजपूत उर्फ विनय पुत्र महेन्द्र राजपूत निवासी पिथुपुर मेंहदिया थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के छिबरामऊ अण्डरपास के पास से  नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणों के कब्जे से लूटे गये लहंगा-चुनरी के पैकेट कीमत करीब 12 लाख मय ऑटो, घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाईकिल पल्सर NS 125 CC, स्पेलेण्डर एवं 02 तमंचा 315 बोर 04 जिंदा कारतूस बरामद किया गया । तथा बरामद अवैध तमंचा व कारतूस के आधार पर थाना तालग्राम पर मु0अ0सं0 027/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम 1959 बनाम विशाल कुमार उर्फ विक्की यादव, मु0अ0सं0 028/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम 1959 बनाम सादाब खान के विरुद्ध पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया जेल ।

अभियुक्तगणों ने बताया कि वाशिद खां पुत्र आविद खां, जो वी.जी. ट्रेवल ट्रांसपोर्ट का संचालन करता है तथा लहंगा-चुनरी के व्यापार से जुड़ा है, द्वारा विक्की उर्फ विशाल यादव पुत्र सर्वेश जो ओयो होटल चलाता है को माल के आवागमन एवं उसकी कीमत करीब 18–20 लाख रुपये की जानकारी दी गयी थी । योजना के अनुसार 3 मोटरसाइकिल पर सवार अभियुक्त विक्की व उसके अन्य 7 साथी  1. सादाब खान पुत्र सलीम खान 2. शीतल श्रीवास्तव पुत्र राजेश श्रीवास्तव 3.  योगेश राजपूत उर्फ विनय पुत्र महेन्द्र राजपूत 04.जियाउल उर्फ आबू पुत्र जलील मास्टर निवासी नगला खेम रैगाई थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद 5.सचिन यादव पुत्र मुनीम निवासी लेनगांव थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद 6.विवेक राजपूत उर्फ विक्की पुत्र अज्ञात निवासी कुनंदन नगला थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद 7.अभिजीत राजपूत पुत्र अज्ञात निवासी कुनंदन नगला थाना कमालगंज जनपद फर्रुखाबाद द्वारा टेम्पो का पीछा करते हुए बिरौली मोड़ के पास ऑटो को ओवरटेक कर लूट की घटना को अन्जाम दिया तथा लूटे गये माल को ग्राम कपूरपुर में सादाब की मौसी के घर पर छिपा दिया गया और ऑटो को वहीं छोड़ दिया तथा लंहगा चुनरी को बेचने की फिराक में थे  अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि वे जुए में काफी पैसा हार गए थे तथा आर्थिक आवश्यकता के चलते उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से उक्त लूट की घटना को अंजाम दिया ।