/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz MSME योजनाओं की प्रगति पर मंत्री राकेश सचान ने की समीक्षा, बजट का पूरा उपयोग करने के निर्देश lucknow
MSME योजनाओं की प्रगति पर मंत्री राकेश सचान ने की समीक्षा, बजट का पूरा उपयोग करने के निर्देश
* विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत कारीगरों को प्रशिक्षण व टूलकिट वितरण तेज करने पर जोर, औद्योगिक परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश

लखनऊ। प्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को निर्यात भवन, कैसरबाग में विभागीय योजनाओं के वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट और प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, बजट व्यय और लंबित परियोजनाओं की स्थिति पर चर्चा की गई।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले सभी योजनाओं में बजट का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी लक्ष्य तय समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि 31 मार्च तक शेष बजट व्यय करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
बैठक में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों को प्रशिक्षण और आधुनिक टूलकिट उपलब्ध कराने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत बढ़ई, लोहार, कुम्हार, दर्जी और मोची सहित विभिन्न पारंपरिक कारीगरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है और उन्हें आधुनिक टूलकिट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मंत्री ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण और टूलकिट वितरण की प्रक्रिया को और तेज किया जाए, ताकि अधिक से अधिक कारीगर इस योजना का लाभ उठा सकें।
बैठक में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान और एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को बैंक ऋण और मार्जिन मनी उपलब्ध कराकर स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं।
इसके अलावा ओडीओपी वित्त पोषण सहायता योजना के अंतर्गत हजारों उद्यमियों को आर्थिक सहायता दी गई है। साथ ही प्रशिक्षण और टूलकिट कार्यक्रमों के माध्यम से उत्पादों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मंत्री राकेश सचान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि औद्योगिक आस्थानों, क्लस्टर पार्कों और यूनिटी मॉल जैसी परियोजनाओं की प्रगति में तेजी लाई जाए और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों के विकास से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय उद्यमियों को भी नई संभावनाएं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का उद्देश्य उद्यमिता को प्रोत्साहित कर युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
मंत्री सचान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं की नियमित निगरानी की जाए और अगले छह महीनों में लंबित परियोजनाओं को पूरा करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि प्रदेश के औद्योगिक और आर्थिक विकास को और गति मिल सके।
जनता दर्शन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले – हर व्यक्ति की समस्या का होगा हर संभव समाधान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय 7, कालीदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि हर व्यक्ति की समस्या का हर संभव समाधान किया जाएगा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान उपमुख्यमंत्री ने एक-एक व्यक्ति की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान में संबंधित अधिकारियों की स्पष्ट जवाबदेही तय की जानी चाहिए, ताकि पीड़ित व्यक्ति को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उपमुख्यमंत्री ने विशेष रूप से उत्पीड़न, भूमि पर अवैध कब्जे और अतिक्रमण से जुड़े मामलों को अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां आवश्यक हो, वहां दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।
जनता दर्शन में महिलाओं, दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनते हुए उनके त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए गए। कार्यक्रम में भूमि विवाद, दुर्घटना से संबंधित मामले, अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, सड़क निर्माण, विद्युत आपूर्ति, अभियुक्तों की गिरफ्तारी और उत्पीड़न जैसी विभिन्न समस्याएं लोगों द्वारा उठाई गईं।
उपमुख्यमंत्री स्वयं फरियादियों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनते रहे और सीधे संवाद के माध्यम से समाधान का भरोसा दिलाया। जनता दर्शन में सैकड़ों लोगों ने अपनी शिकायतें और समस्याएं रखीं।
समस्याओं के समाधान के संबंध में उपमुख्यमंत्री ने बुलंदशहर, मिर्जापुर, अंबेडकरनगर, शामली, प्रतापगढ़ और फर्रुखाबाद के जिलाधिकारियों के साथ ही सम्भल, चित्रकूट, ललितपुर, बदायूं, शामली, रायबरेली और बहराइच के पुलिस अधीक्षकों तथा शासन के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
जब मास्क लगाकर मरीजों की कतार में खड़े हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
* चिनहट सीएचसी में गंदगी पर भड़के डिप्टी सीएम
* नोटिस व एक हफ्ते का भुगतान काटने के दिए निर्देश
* वार्ड में बिना चादर के बेड और शौचालय की बदहाली पर जताई नाराजगी

लखनऊ। चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को सफाई व्यवस्था, वार्डों की बदहाली और लापरवाही पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भड़क उठे। निरीक्षण के दौरान जनरल वार्ड में कई बेड पर चादर नहीं मिली और अस्पताल परिसर में गंदगी देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। डिप्टी सीएम ने जिम्मेदारों को नोटिस देने और सफाई एजेंसी का एक सप्ताह का भुगतान काटने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि जब तक अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त नहीं होगी, तब तक संबंधित अधिकारी घर नहीं जाएंगे।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को अचानक चिनहट सीएचसी पहुंच गए। मुंह पर मास्क लगाकर सबसे पहले पर्चा काउंटर पर मरीजों के बीच जाकर कतार में खड़े हो गए। इस दौरान उन्होंने मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी भी ली। इसके बाद वह पैथोलॉजी विभाग पहुंचे। यहां मरीजों की लंबी कतार लगी थी। उन्होंने टेक्नीशियन से पूछा कि एक मरीज का रक्त नमूना लेने में कितना समय लगता है? जवाब मिलने के बाद उन्होंने जांच प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। ताकि मरीजों को ज्यादा देर तक इंतजार न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान एक्स-रे कक्ष के आसपास धूल-गर्दा दिखाई दी। इस पर उन्होंने तुरंत सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां रखी अलमारी खोलकर स्टॉक भी जांचा। इसके बाद वह ओपीडी कक्ष नंबर 5 में पहुंचे और डॉक्टर से अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों की संख्या के बारे में जानकारी ली।
डिप्टी सीएम जब जनरल वार्ड नंबर 28 पहुंचे तो वहां की स्थिति देखकर नाराज हो गए। वार्ड में कई बेड पर चादर नहीं बिछी थी। साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं थी। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि मरीजों की देखभाल में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शौचालयों की स्थिति भी देखी, जो संतोषजनक नहीं मिली। इस पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। हालांकि फायर एस्टिंग्यूसर सिलेंडर की एक्सपायरी डेट जांचने पर वह सही पाई गई।
* मोबाइल दुरुस्त करने के दिए निर्देश
केंद्र के सभागार में उस समय आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। आशाओं ने डिप्टी सीएम को बताया कि उनके मोबाइल फोन खराब हैं। जिससे काम में दिक्कत हो रही है। इस पर डिप्टी सीएम ने तुरंत सीएमओ डॉ. एनबी सिंह को फोन लगाकर मोबाइल ठीक कराने या बदलने के निर्देश दिए। साथ ही आशा कार्यकर्ताओं का बकाया भुगतान भी तत्काल कराने को कहा। सीएमओ को तत्काल सीएचसी पहुंचकर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
* पीने के पानी पर जताई नाराजगी
निरीक्षण के दौरान पीने के पानी की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। पानी की पाइप को जाली से बांधकर रखा गया था और आसपास गंदगी थी। इस पर डिप्टी सीएम ने सख्त नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त होने तक वे अस्पताल परिसर से नहीं जाएं। दवाओं के काउंटर पर कतार लंबी लगी थी। सीएचसी अधीक्षक को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश कहा। उन्होंने कहा कि पांच मिनट के भीतर मरीजों को दवा मिल जानी चाहिए।
ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का मडियाहूं विद्युत उपकेंद्र पर औचक निरीक्षण
* लॉग शीट में अनियमितता पर जताई नाराजगी, जेई के अनुपस्थित मिलने पर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

लखनऊ/जौनपुर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मिर्जापुर से सुल्तानपुर जाते समय जौनपुर जनपद के मडियाहूं विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपकेंद्र की विद्युत व्यवस्था, विभिन्न फीडरों की स्थिति तथा उपभोक्ताओं को दी जा रही विद्युत आपूर्ति की व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली।
इस दौरान मंत्री श्री शर्मा ने उपकेंद्र में रखे रजिस्टरों और अभिलेखों का अवलोकन किया तथा संचालन व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। लॉग शीट भरने में अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारियों को कार्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय जूनियर इंजीनियर (जेई) के अनुपस्थित पाए जाने पर ऊर्जा मंत्री ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करें, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नियमित रूप से निरीक्षण और मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुंबई में ‘उत्तर प्रदेश इंडस्ट्री कनेक्ट–2026’ का आयोजन, कौशल विकास और रोजगार पर जोर
* सरकार–उद्योग साझेदारी से एक लाख युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण, डिजिटल क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन विभाग की ओर से युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने और उद्योगों के साथ प्रभावी साझेदारी विकसित करने के उद्देश्य से मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में “उत्तर प्रदेश इंडस्ट्री कनेक्ट–मुंबई 2026” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उद्योग जगत के वरिष्ठ प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञों ने भाग लेकर कौशल विकास, रोजगार सृजन और उद्योग–सरकार सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम में श्रम एवं सेवायोजन तथा समन्वय मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर सेवायोजन निदेशक नेहा प्रकाश ने स्वागत संबोधन दिया, जबकि प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डॉ. एम.के. शन्मुगा सुंदरम ने ‘इंडस्ट्री कनेक्ट’ पहल की पृष्ठभूमि और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
उद्योग जगत की ओर से फिक्की स्किल्स कमेटी के चेयर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के ग्रुप प्रेसिडेंट (स्ट्रैटेजिक एचआर) बिजय साहू ने मुख्य उद्योग वक्तव्य दिया। कार्यक्रम के दौरान “युवाओं के कौशल उन्नयन के माध्यम से बेहतर रोजगार अवसरों के लिए सहयोगात्मक साझेदारी” विषय पर पैनल चर्चा भी आयोजित की गई। इसमें एनएक्सटी डिजिटल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विन्सले फर्नांडीस, सेवायोजन विभाग के अपर निदेशक पी.के. पुंडीर, टाटा स्ट्राइव लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी अमेय वंजारी, बलरामपुर चीनी मिल्स के होल टाइम डायरेक्टर प्रवीण गुप्ता तथा एटलस स्किलटेक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एवं रजिस्ट्रार डॉ. पराग अमीन ने अपने विचार साझा किए। चर्चा का संचालन विश्व आर्थिक मंच के सेंटर फॉर द फोर्थ इंडस्ट्रियल रिवोल्यूशन के प्रमुख पुरुषोत्तम कौशिक ने किया।
इस अवसर पर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित करने और राज्य की डिजिटल अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की साझेदारियाँ युवाओं को प्रासंगिक कौशल प्रदान कर उन्हें उभरते अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान श्रम एवं सेवायोजन विभाग और वनओटीटी इंटरटेनमेंट लिमिटेड के बीच एक गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रमुख सचिव डॉ. एम.के. शन्मुगा सुंदरम और कंपनी की ओर से हिंदुजा ग्लोबल सॉल्यूशंस के होल टाइम डायरेक्टर तथा वनओटीटी इंटरटेनमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ विन्सले फर्नांडीस ने समझौते पर हस्ताक्षर किए।
इस समझौते के तहत प्रदेश के लगभग एक लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करते हुए उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसके अंतर्गत युवाओं को डिजिटल सेवाओं से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डेटा विश्लेषण और स्वचालन जैसे उभरते क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
प्रमुख सचिव डॉ. एम.के. शन्मुगा सुंदरम ने कहा कि यह सहयोग कौशल विकास कार्यक्रमों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने में सहायक होगा। वहीं विन्सले फर्नांडीस ने कहा कि डिजिटल अर्थव्यवस्था के तेजी से विस्तार के साथ कौशलों का अद्यतन होना आवश्यक है और यह साझेदारी युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल प्रदान कर उन्हें नए रोजगार अवसरों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम में उद्योग, सरकार और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश में कौशल विकास, निवेश और रोजगार सृजन की संभावनाओं पर भी विचार साझा किए। प्रतिभागियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की पहलें प्रदेश के युवाओं को आधुनिक कौशल से सुसज्जित कर उन्हें भविष्य की अर्थव्यवस्था के अनुरूप रोजगार से जोड़ने में सहायक होंगी तथा राज्य के आर्थिक विकास को नई गति देंगी।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने मिर्जापुर में लगभग 2 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
*आस्था और व्यवस्था, विरासत और विकास के साथ वेटिकन-रोम और येरुशलम से बेहतर बन रहा विंध्याचल धाम: एके शर्मा

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने मिर्जापुर के अष्टभुजा गेस्ट हाउस परिसर में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इन योजनाओं में पटेल चौराहा का सौंदर्यीकरण, विंध्याचल बरतर में जोनल ऑफिस का निर्माण, ओझला पुल का सुंदरीकरण तथा अहिल्याबाई होल्कर पार्क के निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से शहर की आधारभूत सुविधाओं के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन को भी नई गति मिलेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में “विरासत के साथ विकास” और “आस्था के साथ व्यवस्था” की सोच को धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और स्वच्छता, संस्कृति और समृद्धि को साथ लेकर ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। इसी दृष्टि से धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का आधुनिक सुविधाओं के साथ विकास किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था और सुविधाएं मिल सकें।
मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि उन्होंने वेटिकन सिटी और रोम जैसे विश्व प्रसिद्ध धार्मिक शहरों को भी देखा है। अपने अनुभव के आधार पर वे कह सकते हैं कि विंध्याचल धाम का विकास जिस प्रकार से हो रहा है, वह इन स्थानों से भी बेहतर और भव्य रूप में सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम के नेतृत्व और मार्गदर्शन में वाराणसी, अयोध्या और विंध्याचल में कॉरिडोर और आधारभूत ढांचे का जो विकास हुआ है, वह अद्भुत है और अपना विंध्याचल धाम किसी से कम नहीं है।
उन्होंने बताया कि चौबे घाट पर इलेक्ट्रिक शवदाह गृह के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है और घंटाघर क्षेत्र में पक्के घाटों का निर्माण भी कराया जाएगा। ऊर्जा क्षेत्र के विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि मड़िहान तहसील में 765 केवीए का विद्युत उपकेंद्र स्वीकृत हो गया है, जो उत्तर प्रदेश का चौथा 765 केवीए उपकेंद्र होगा। इसके अलावा विंध्याचल विद्युत उपकेंद्र में एक अतिरिक्त 5 एमवीए ट्रांसफार्मर लगाकर क्षमता वृद्धि की गई है तथा 30 वितरण ट्रांसफार्मरों की क्षमता भी बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।
इस अवसर पर विधायक रत्नाकर मिश्र, विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
बदायूं हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन, कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले
लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने बदायूं में दो अधिकारियों की हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। Hindustan Petroleum Corporation Limited (एचपीसीएल) के दो अधिकारियों की हत्या के बाद राज्य सरकार ने बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह को पद से हटा दिया है। उन्हें डीजीपी मुख्यालय की लॉजिस्टिक शाखा में तैनात किया गया है।
सरकार ने इस मामले के बाद कई जिलों के पुलिस कप्तानों के तबादले करते हुए नई नियुक्तियां की हैं। कासगंज की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को बदायूं का नया एसएसपी बनाया गया है। वहीं फतेहपुर के पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह को उनके पद से हटाकर डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
इसके अलावा भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक को फतेहपुर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं एसपी लॉजिस्टिक ओम प्रकाश सिंह प्रथम को कासगंज जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रशासनिक फेरबदल के तहत गोरखपुर में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी को भदोही का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं गाजियाबाद में तैनात आईपीएस अधिकारी पाटिल निमिष दशरथ को गोरखपुर भेजा गया है।
सरकार का कहना है कि कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। बदायूं में हुई दो अधिकारियों की हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस और प्रशासन को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं कि मामले की जांच तेजी से पूरी की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
यूपी में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा आज से, 1090 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगी परीक्षा
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही है। परीक्षा को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के लिए राज्य सरकार और पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna के आदेश पर प्रदेश के सभी कमिश्नरेट और जनपदों में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
प्रदेश भर में बनाए गए 1090 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से संबंधित सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं के लिए 372 राजपत्रित अधिकारी, 2142 निरीक्षक, 7640 उपनिरीक्षक, 8479 मुख्य आरक्षी और 12,969 आरक्षियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 749 होमगार्ड भी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पीएसी की 4 कंपनियां और 2 प्लाटून जनपदों में तथा 3 प्लाटून पीएसी जीआरपी को दी गई हैं। इसके अतिरिक्त सभी जिलों में एलआईयू और यातायात पुलिस बल भी पर्याप्त संख्या में लगाया गया है।
उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की यह लिखित परीक्षा शनिवार और रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने, उपस्थिति पत्रक भरने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के लिए निर्धारित परीक्षा समय के अतिरिक्त पांच मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
Uttar Pradesh Police Recruitment and Promotion Board ने परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलों में प्रश्नपत्र पहुंचने के बाद उन्हें डबल लॉक में सुरक्षित रखा गया है और परीक्षा शुरू होने से पहले कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, शुक्रवार से ही परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सॉल्वर गैंग और पेपर लीक गिरोहों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए एसटीएफ समेत सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है।
भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष डीजी एसबी शिरडकर ने अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि महिला अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्हें उनके गृह जनपद के मंडल के भीतर ही परीक्षा केंद्र आवंटित किए गए हैं, ताकि उन्हें आने-जाने में परेशानी न हो।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों के कुल 4543 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए कुल 15,75,760 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, जिनमें 11,66,386 पुरुष और 4,09,374 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।
यूपी में दो दर्दनाक सड़क हादसे, बुलंदशहर में महिला और गोरखपुर में किशोर की मौत
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के Bulandshahr और Gorakhpur में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और एक किशोर की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित डीएवी तिराहे के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक फराह नाम की महिला अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से गैस सिलिंडर भरवाने जा रही थी। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बाइक से गिरकर सड़क पर जा गिरी। तभी पीछे से आ रहा एक मालवाहक वाहन उसे कुचलते हुए निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर उसे जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने मालवाहक वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया है और वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे परिवार में मातम छा गया।
वहीं दूसरी घटना गोरखपुर जिले के Bansgaon थाना क्षेत्र के करहल गांव में हुई। यहां सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर आयुष साहनी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आयुष गैस सिलिंडर लेने के लिए सुदामा गैस एजेंसी गया था। एजेंसी पर ओटीपी जांच की प्रक्रिया चल रही थी और वह अपना मोबाइल घर पर भूल गया था। मोबाइल लेने के लिए घर लौटते समय रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल बांसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के बाबा चौथी साहनी ने बताया कि आयुष के पिता बिहारी साहनी बंगलूरू में काम करते हैं। परिवार में उसकी मां सीमा और छोटा भाई पीयूष है। आयुष एक निजी कॉलेज में छठवीं कक्षा का छात्र था। उसकी अचानक मौत से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।
थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।
यूपी में मौसम का यू-टर्न: बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी, कई जिलों में ओले गिरने की संभावना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी के बीच मौसम अचानक करवट लेने जा रहा है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को प्रदेश के तराई और पश्चिमी इलाकों के करीब 26 जिलों में गरज-चमक के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 15 और 16 मार्च को तराई व पश्चिमी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
* ओलावृष्टि का भी अलर्ट
पूर्वी तराई के कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर समेत छह जिलों में ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों के लगभग 35 जिलों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।
* मध्यांचल में बढ़ेगी बादलों की सक्रियता
मध्यांचल के जिलों में तेज हवाओं के साथ बादलों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है।