/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1634728678748426.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1634728678748426.png StreetBuzz कांशीराम जयंती के बहाने दलित वोट बैंक पर सपा की नजर, 2027 के लिए पीडीए फार्मूला तेज lucknow
कांशीराम जयंती के बहाने दलित वोट बैंक पर सपा की नजर, 2027 के लिए पीडीए फार्मूला तेज
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने 15 मार्च को बहुजन आंदोलन के प्रणेता कांशीराम की जयंती को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी इस आयोजन के जरिए दलित समाज के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करने में जुटी है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी जिला और महानगर इकाइयों को निर्देश जारी कर जयंती कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित करने को कहा है। पार्टी पदाधिकारियों को दलित समाज के अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
* कांशीराम–मुलायम रिश्तों को किया जाएगा याद
कार्यक्रमों के माध्यम से मुलायम सिंह यादव और कांशीराम के राजनीतिक रिश्तों और सामाजिक न्याय की साझा विरासत को भी रेखांकित किया जाएगा। पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि इससे दलित और पिछड़ा वर्ग के बीच एक सकारात्मक संदेश जाएगा।
* पीडीए के रूप में मनाई जाएगी जयंती
सपा ने कांशीराम जयंती को ‘पीडीए’ (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के रूप में मनाने का ऐलान किया है। इसे सामाजिक न्याय और गठबंधन की नई राजनीतिक धुरी के तौर पर पेश किया जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य दलित और पिछड़े वर्ग के पारंपरिक समीकरण को फिर से मजबूत करना है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह पहल 2027 के चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखकर की जा रही है, जहां सपा दलित-पिछड़ा गठजोड़ को अपनी मुख्य रणनीति बनाना चाहती है।
होम्योपैथिक उपायों से बालों की सेहत सुधारने के खास टिप्स, जानिए क्या कहती हैं डॉ. दीक्षिता पांडे
लखनऊ । आजकल कम उम्र में बाल झड़ना, समय से पहले सफेद होना और दाढ़ी के बालों का पकना एक आम समस्या बनती जा रही है। बदलती जीवनशैली, बढ़ता तनाव, अनियमित खानपान और पाचन संबंधी दिक्कतें इन समस्याओं को और बढ़ा देती हैं। इसी विषय पर होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. दीक्षिता पांडे ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए हैं।

तनाव और चिंता से झड़ते बाल

डॉ. पांडे के अनुसार यदि बाल अत्यधिक तनाव या मानसिक दबाव के कारण गिर रहे हैं, तो सबसे पहले जीवनशैली में सुधार जरूरी है।हरी सब्जियां, मौसमी फल, पर्याप्त पानी और संतुलित भोजन को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।होम्योपैथिक दृष्टिकोण से ऐसे मामलों में Arnica 30 लाभकारी मानी जाती है। नियमित और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार इसका सेवन करने से फर्क महसूस किया जा सकता है।

गुच्छों में गिरते बाल

कई बार पुरुषों और महिलाओं दोनों में कंघी करते समय बाल गुच्छों में टूटकर गिरते हैं। यह शरीर में कमजोरी या पोषण की कमी का संकेत हो सकता है।ऐसी स्थिति में Phosphorus 30 लेने की सलाह दी जाती है। डॉ. पांडे बताती हैं कि लगातार तीन महीने तक, निर्धारित मात्रा में सेवन करने पर परिणाम दिखाई दे सकते हैं।

पेट की गड़बड़ी और बालों की समस्या

पाचन तंत्र कमजोर होने पर भी बालों की जड़ें प्रभावित होती हैं। गैस, अपच या लंबे समय तक पेट की खराबी बाल झड़ने का कारण बन सकती है।ऐसे मामलों में Arnica 30 के साथ Carbo-Veg 30 लेने की सलाह दी जाती है। सामान्यतः चार-चार गोली, चार-चार घंटे के अंतराल पर, लगभग तीन महीने तक लेने से लाभ मिलने की संभावना रहती है। हालांकि, किसी भी दवा का सेवन चिकित्सकीय परामर्श के बाद ही करना चाहिए।

पुरुषों में समय से पहले सफेद दाढ़ी और बाल

कम उम्र में दाढ़ी का सफेद होना या कानों के ऊपर दोनों ओर बालों का पकना कई पुरुषों के लिए चिंता का विषय बन रहा है।

डॉ. पांडे के अनुसार ऐसे मामलों में:
Lycopodium 30
Phosphoric Acid 30
Natrum Mur 30

इन तीनों दवाओं को एक साथ मिलाकर नियमित रूप से तीन महीने तक लेने से सकारात्मक परिणाम देखे जा सकते हैं।

जीवनशैली भी है अहम

डॉ. पांडे का कहना है कि केवल दवाइयों से ही समाधान संभव नहीं है। सही समय पर भोजन, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और तनाव से दूरी — ये सभी कारक बालों की सेहत पर सीधा असर डालते हैं।
विशेषज्ञों के मुताबिक, हमारी दिनचर्या का सबसे ज्यादा प्रभाव दो चीजों पर दिखता है:
बालों की गुणवत्ता
चेहरे की रंगत
इसलिए खुश रहना, सकारात्मक सोचना और मानसिक तनाव को कम करना बेहद जरूरी है।

विशेषज्ञों की सलाह

हालांकि होम्योपैथिक दवाएं प्राकृतिक और सुरक्षित मानी जाती हैं, फिर भी किसी भी प्रकार की दवा शुरू करने से पहले योग्य चिकित्सक से परामर्श लेना अनिवार्य है। हर व्यक्ति की शारीरिक प्रकृति अलग होती है, इसलिए दवा की मात्रा और अवधि भी अलग हो सकती है।यदि आप त्वचा, मुंहासे या अन्य स्वास्थ्य विषयों पर भी जानकारी चाहते हैं, तो विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर रहेगा।स्वस्थ जीवनशैली अपनाइए, संतुलित आहार लीजिए और तनाव से दूर रहकर अपने बालों और सेहत का ध्यान रखिए।
बेफिक्र होकर कराएं इलाज, सरकार देगी भरपूर आर्थिक सहायता: योगी
* मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान 150 लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

गोरखपुर। योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखपुर प्रवास के दौरान जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंदों को बड़ी राहत दी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इलाज के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी और पात्र लोगों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भरपूर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
होलिकोत्सव के अवसर पर गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 150 लोगों से मुलाकात की। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने बैठे फरियादियों के पास स्वयं पहुंचकर उन्होंने एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए त्वरित व संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज हेतु आर्थिक सहायता मांगने वाले मामलों में इस्टीमेट की प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर शासन को भेजी जाए, ताकि समय पर सहायता राशि जारी की जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हर जरूरतमंद को इलाज के लिए आर्थिक सहयोग दिया जाएगा।
जनता दर्शन में एक व्यक्ति ने किडनी रोग के इलाज में आर्थिक तंगी की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने उससे आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी ली। कार्ड न होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने आश्वस्त किया कि चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, सरकार इलाज में हर संभव मदद करेगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की शिकायतों पर पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्य करें। समस्याओं का त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कहीं जमीन कब्जाने या दबंगई की शिकायत मिले तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।
जनता दर्शन में कुछ बच्चे भी अपने परिजनों के साथ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया, चॉकलेट वितरित की और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, छह की मौत, कई घायल

लखनऊ /हाथरस ।सादाबाद क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर गढ़ी हरिया गांव के पास एक तेज रफ्तार डबल डेकर बस ने आगे चल रही इको कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इको सवारों में अफरा-तफरी मच गई।
इस हादसे में कार में सवार 13 लोग घायल हो गए, जिनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
घायलों को तत्काल आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस दिल्ली से गोरखपुर की ओर जा रही थी, जबकि इको कार सवार दिल्ली से राजस्थान की तरफ जा रहे थे। पुलिस ने बस और क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में मृतक

दिनेश पुत्र हुकम सिंह उम्र करीब 45 वर्ष  निवासी गांगोली थाना राजाखेड़ा,जनपद धौलपुर राजस्थान ।
सुनीता पत्नी दिनेश उम्र करीब 40 वर्ष  निवासी गांगोली थाना राजाखेड़ा,जनपद धौलपुर राजस्थान।
विजय बघेल पुत्र सुखराम उम्र 27 वर्ष निवासी चोरंगाबाद थाना बाह
पिंकी बघेल पत्नी विजय बघेल उम्र करीब 26 निवासी चोरंगाबाद थाना बाह

हादसे में घायल

मनोज पुत्र सुरेश चन्द्र निवासी बाजना थाना राजाखेडा जनपद धोलपुर (राजस्थान) उम्र 25 वर्ष
रानी पत्नी मनोज उम्र 32 वर्ष निवासी बाजना थाना राजाखेडा जनपद धोलपुर (राजस्थान)
जयदीप पुत्र मनोज उम्र 04 वर्ष निवासी बाजना थाना राजाखेडा जनपद धोलपुर (राजस्थान)
इको वैन चालक वीरेंद्र पुत्र राम प्रकाश
आर्यन पुत्र अजय उम्र 8 साल
अंशु पुत्र अजय उम्र 6 साल
लक्ष्य पुत्र विजय उम्र 1 साल
प्राची पुत्री विजय उम्र 3 साल
पूनम बघेल उम्र 15 साल
यू-ट्यूबर सलीम वास्तविक पर हमला करने वाला एक लाख रुपए का इनामी मुठभेड़ में ढेर
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में मुस्लिम धर्म में व्याप्त कुछ कुरीतियों और कट्टरवाद के खिलाफ खुलकर बोलने वाले यू-ट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले दो हमलावरों में से एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। इसके ऊपर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वयं संज्ञान लेते हुए पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया था। मुठभेड़ में दो पुलिस वालों को भी गोली लगी है। गाजियाबाद पुलिस ने तीन दिन में करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद हमलावरों तक पहुंची

गाजियाबाद के पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड ने बताया कि बीते शुक्रवार को बाइक पर सवार होकर आए हेलमेट पहने दो बदमाशों ने लोनी थाना क्षेत्र की अली गार्डन कॉलोनी स्थित ऑफिस में सलीम वास्तिक का गला रेतने के बाद चाकू से पेट में ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच कर रही गाजियाबाद पुलिस को रविवार की देर रात को पता चला कि सलीम वास्तविक के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी लोनी क्षेत्र में किसी अन्य बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आए हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की, तभी दो बाइक पर सवार होकर कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब बदमाशों को रूकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से करने की नियत से गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान जीशान (27 वर्ष) निवासी जनपद अमरोहा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इसका एक साथी मौके से भाग गया है।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल सलीम को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। पिछले दो दिनों से डॉक्टर उनके इलाज में जुटे थे। सलीम के परिजनों ने उन्हें शनिवार रात जीटीबी अस्पताल से निकालकर साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर उनके इलाज में जुटे हैं। इस मामले में पुलिस की तीन टीमें हमलावरों की खोज में जुटी थीं। करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस हेलमेट पहने हमलावरों की पहचान हुई थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाशों के खोड़ा में रहने की जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने इन पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया और इनकी तलाश में जुट गई। पुलिस ने रविवार रात एक आरोपी अमरोहा निवासी जीशान को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में भी जुटी है।
बैंक ऑफ बड़ौदा की पारा शाखा में करोड़ों का गबन उजागर, मुख्य आरोपी की पत्नी समेत तीन गिरफ्तार
लखनऊ। राजधानी के पारा क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में करोड़ों रुपये के गबन का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस प्रकरण में पुलिस ने मुख्य आरोपी बैंक मित्र शिवा राव की पत्नी, मां और एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।
जांच के दौरान अब तक 100 से अधिक पीड़ित खाताधारक सामने आ चुके हैं, जबकि खातों में 12 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, गबन की रकम से खरीदे गए जेवरात आरोपियों के कब्जे से बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 47 हजार रुपये नकद, एक कार, लैपटॉप और प्रिंटर भी जब्त किया गया है।
इस मामले में मुख्य आरोपी शिवा राव और उसका सहयोगी दीपक पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस अब खाताधारकों और बैंक कर्मचारियों की संभावित भूमिका की भी गहन जांच कर रही है।
प्राथमिक जांच में संकेत मिले हैं कि लंबे समय से योजनाबद्ध तरीके से खातों में हेरफेर कर रकम निकाली जा रही थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए वित्तीय रिकॉर्ड और डिजिटल साक्ष्यों की विस्तृत पड़ताल जारी है।
प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
इजराइल में कार्यरत 6,004 यूपी श्रमिक सुरक्षित, सरकार सतत निगरानी में
लखनऊ। मध्य एशिया की मौजूदा परिस्थितियों के बीच इजराइल में कार्यरत उत्तर प्रदेश के 6,004 निर्माण श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित हैं। राज्य सरकार ने उनके कुशलक्षेम पर सतत निगरानी बनाए रखी है और भारतीय दूतावास के साथ निरंतर संपर्क में है।
वर्ष 2024 के दौरान राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (National Skill Development Corporation) एवं इजराइल की सरकारी संस्था Population, Immigration and Border Authority (पीबा) के माध्यम से चयनित ये श्रमिक इजराइल की विभिन्न निर्माण परियोजनाओं में कार्यरत हैं और नियमित रूप से अपने कार्यस्थलों पर सेवाएं दे रहे हैं।

* भारतीय दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह
Embassy of India, Tel Aviv द्वारा इजराइल में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों के लिए सुरक्षा परामर्श जारी किया गया है। दूतावास ने नागरिकों को सतर्क रहने, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा अनावश्यक आवाजाही से बचने की सलाह दी है।
किसी भी आपात स्थिति में भारतीय नागरिक 24×7 हेल्पलाइन के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं—
दूरभाष: +972-54-7520711; +972-54-2428378
ई-मेल:
इसके अतिरिक्त, पीबा द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1-700-707-889 जारी किया गया है, जिसका संचालन सेंटर फॉर इंटरनेशनल माइग्रेशन एंड इंटीग्रेशन (CIMI) द्वारा किया जा रहा है।
सरकार का आश्वासन
प्रदेश के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री Anil Rajbhar ने इजराइल में कार्यरत श्रमिकों एवं उनके परिवारों को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार उनकी सुरक्षा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विभाग भारतीय दूतावास और एनएसडीसी के साथ सतत संपर्क में है।
प्रमुख सचिव, श्रम एवं सेवायोजन डॉ. एम.के. शन्मुगा सुन्दरम् ने इजराइल में भारत के राजदूत J. P. Singh से दूरभाष पर वार्ता की। राजदूत ने अवगत कराया कि स्थिति नियंत्रण में है और दूतावास सभी भारतीय नागरिकों, विशेषकर श्रमिकों, के संपर्क में है।
इसी क्रम में भारतीय दूतावास में तैनात प्रथम सचिव डॉ. गारिका तेजेश्वर ने भी बताया कि हालात तनावपूर्ण अवश्य हैं, किन्तु नियंत्रण में हैं। अधिकांश भवनों में सुरक्षा शेल्टर उपलब्ध हैं और श्रमिकों को निर्देश दिया गया है कि वे आवश्यकतानुसार शेल्टर क्षेत्रों में रहें तथा संबंधित प्राधिकरणों के निर्देशों का पालन करें।
42 हजार भारतीय नागरिक इजराइल में
वर्तमान में इजराइल में लगभग 42,000 भारतीय नागरिक निवास कर रहे हैं, जिनमें से 6,004 निर्माण श्रमिक उत्तर प्रदेश से संबंधित हैं।
सेवायोजन निदेशालय द्वारा भी एनएसडीसी के साथ नियमित समन्वय स्थापित किया गया है। निदेशक सेवायोजन श्रीमती नेहा प्रकाश एवं अपर निदेशक पी.के. पुंडीर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे दूतावास के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें, जिससे प्रदेश के श्रमिकों की सुरक्षा एवं कुशलक्षेम सुनिश्चित किया जा सके।
उत्तर प्रदेश शासन ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार श्रमिकों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह सजग है और किसी भी परिस्थिति में आवश्यक कदम उठाने के लिए तैयार है।
राजधानी लखनऊ में मीरजापुर के योग गुरु को योगकुलम ने किया सम्मानित

लखनऊ , कैसरबाग स्थित भारतखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के प्रांगड़ में योग शक्ति समारोह 2026 का आयोजन योगकुलम संस्थान द्वारा किया गया , जिसमें विभिन्न राज्यों से पहुंचे योग विद्यार्थी अभिभावक व विशेष गणमान्य व्यक्तियों के साथ योग गुरुओं का आगमन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक डॉ मनीष प्रताप सिंह ने आए हुए अतिथियों के साथ दीप प्रज्वलन कर मां सरस्वती की वंदना के साथ किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से योग में डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन योग कर रहे योग के विद्यार्थियों को प्रणाम प ्र देकर ,एवं प्रदेश के विभिन्न जिलों में योग के क्षेत्र में उत्तम कार्य कर रहे योग गुरुओं को माल्यार्पण कर मोमेंटो प्रदान कर उन्हें संस्था की ओर से सम्मानित किया गया।

*इस अवसर पर* जनपद के साथ विभिन्न राज्यों देश विदेश एवं वैश्विक स्तर पर योग से अपनी अलग पहचान बनाने वाले तथा आज के युवाओं के रोल मॉडल योग गुरु राष्ट्रीय योग योगासन जज योगी ज्वाला का सम्मान का सम्मान प्राप्त करना जनपद के लिए गौरव का विषय है। सम्मानित होने पर योग गुरु योगी ज्वाला सिंह ने कहा कि जीवन के योग सेवा का अठारह वर्ष बड़ा ही सुंदर और सुनियोजित रूप से लोगों को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करते हुए उनकी तमाम प्रकार की बीमारियां और व्याधियों को दूर करते हुए हुए व्यतीत हो रहा है , जहां योग सेवा का मुख्य उद्देश्य ही है कि हर रोते हुए चेहरे पर मुस्कान लाना , समाज में रह रहे हर व्यक्ति को नशा व्यसन एवं दुर्व्यसन से मुक्त बनाना एवं हर परिवार को जीरो बैलेंस से स्वस्थ समृद्ध एवं नशामुक्त बनाना , उसके बाद ही जीवन का असली योग पूर्ण रूप से सिद्ध होगा।

जिसके लिए योगकुलम परिवार चालीस हजार योग शिक्षकों के माध्यम से इस अवसर पर डॉ मनीष प्रताप सिंह ने कहा कि योग आज भारत की दशा और दिशा को परिवर्तित करने का सबसे बड़ा साधन व माध्यम बन चुका है। भारत की दशा एवं दिशा को एक नया आयाम देने के लिए तथा स्वस्थ भारत एवं समृद्ध भारत का निर्माण करने के लिए योग के माध्यम से देश के विभिन्न कोने में अपनी सेवाओं से लोगों को उत्तम स्वास्थ्य प्रदान कर रहे योग गुरुओं के सम्मान के साथ साथ मीरजापुर के योग गुरु राष्ट्रीय योगासन जज योगी ज्वाला सिंह जी को सम्मानित कर योकुलम परिवार आज गौरव की अनुभूति कर रहा है। इस अवसर पर मुख्य निर्देशिका चीफ रिसर्च एवं डेवलपमेंट ऑफिसर सेजल कक्कड़ ने कहा कि योग सेवा मानव की सबसे बड़ी सेवा है , योग धर्म ही मानव का सबसे बड़ा धर्म है , क्यूंकि योग को जीवन का आत्मनुशासन बनाने वाला साधक ही जीवन में सफलता प्राप्त करता है , और लोगों के लिए आइकॉन तथा रोल मॉडल बनता है , संस्था योग गुरुओं का सम्मान कर गौरवान्वित है।
इस अवसर पर कार्यक्रम का कुशल संचालन करने वाले सर्वेश मिश्रा ने देश के वि भिन्न स्थानों से आए हुए योग गुरुओं एवं विद्यार्थियों का कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया।
होली से पहले फीकी पड़ी कर्मचारियों की खुशियां: बलरामपुर अस्पताल में 250 आउटसोर्सिंग कर्मियों को नहीं मिला वेतन
लखनऊ। एक ओर योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों को समय पर वेतन वितरण के निर्देश दिए थे, वहीं दूसरी ओर राजधानी लखनऊ के स्वास्थ्य विभाग में इन आदेशों का पालन होता नजर नहीं आ रहा है।
राजधानी स्थित बलरामपुर हॉस्पिटल में कार्यरत लगभग ढाई सौ आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को होली से पहले उनका वेतन नहीं मिल सका। वेतन न मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों की होली फीकी पड़ गई है।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर, गार्ड, वार्ड बॉय सहित अन्य कर्मचारी लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन कर्मचारियों को मैनपावर सप्लाई करने का जिम्मा वंशिका एचआर कंपनी के पास है। इसके बावजूद त्योहार से पहले वेतन का भुगतान नहीं हो सका।
कर्मचारियों का कहना है कि होली जैसे बड़े पर्व से पहले वेतन न मिलना उनके लिए आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करने वाला है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द वेतन दिलाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।
अब देखना यह होगा कि शासन के निर्देशों के बावजूद वेतन भुगतान में हुई इस देरी पर संबंधित विभाग क्या कार्रवाई करता है।
लखनऊ में शिया समुदाय का उग्र प्रदर्शन, अयातुल्ला खामनेई के निधन पर अमेरिका के खिलाफ नारेबाजी

लखनऊ। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के निधन की खबर के बाद राजधानी लखनऊ में शिया समुदाय ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रमुख धर्मगुरु मौलाना कल्बे जवाद ने किया।
चौक इलाके में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोग एकत्रित हुए और अमेरिका के खिलाफ नारेबाज़ी की। प्रदर्शनकारियों ने ईरान के प्रति एकजुटता जताते हुए खामनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती भी की गई। मौलाना कल्बे जवाद ने अपने संबोधन में कहा कि शिया समुदाय अपने धार्मिक और वैचारिक नेताओं के सम्मान में एकजुट है और किसी भी तरह के हस्तक्षेप का विरोध करेगा।
चौक क्षेत्र में प्रदर्शन के कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन द्वारा शांति बनाए रखने की अपील की गई है।