/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs1/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs4/1677377700116117.png/home/streetbuzz1/public_html/testnewsapp/system/../storage/avatars/thumbs5/1677377700116117.png StreetBuzz झारखंड में ‘आपकी योजना‑आपकी सरकार‑आपके द्वार’ कार्यक्रम 21 नवंबर से शुरू, पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित| Jharkhand News
झारखंड में ‘आपकी योजना‑आपकी सरकार‑आपके द्वार’ कार्यक्रम 21 नवंबर से शुरू, पंचायत स्तर पर शिविर आयोजित|

Ranchi | 21-11-2025: 21 नवंबर 2025 से झारखंड सरकार ने “आपकी योजना‑आपकी सरकार‑आपके द्वार” नामक कार्यक्रम को सेवा का अधिकार सप्ताह के रूप में शुरू किया। इसका उद्देश्य यह है कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं को सीधे पंचायतों और ग्रामीण इलाकों में जनता तक पहुँचाया जाए। इसके तहत पंचायत स्तर पर शिविर तथा जनता दरबार लगाए जाएंगे जहाँ लोग अपनी समस्याएँ और सरकारी योजनाओं के लाभ सीधे स्थानीय अधिकारियों से प्राप्त कर सकते हैं।

झारखंड में पुलिस सिपाही भर्ती तेज: 4,919 पदों पर बहाली, 28 नवंबर को 8,512 नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे|

Ranchi | 20-11-2025: 20 नवंबर 2025 को रिपोर्ट के अनुसार झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 4,919 सिपाही पदों पर बहाली प्रक्रिया को तेज़ कर दिया है। लंबे समय से खाली पड़े इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया अब सक्रिय हो रही है। विभागीय बैठक में निर्देश दिए गए हैं कि पहले चरण के लिए भर्ती को जल्द पूरा किया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में 28 नवंबर 2025 को मोरहाबादी मैदान, रांची में *8,512 चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे, जिससे बेरोज़गार युवाओं को सरकारी नौकरी के अवसर मिलेंगे।

 

झारखंड सरकार 28 नवंबर को 8,514 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र देगी|

Ranchi | 19-11-2025: 19 नवंबर 2025 को प्रकाशित खबर में बताया गया कि झारखंड सरकार अपने एक वर्ष के कार्यकाल का जश्न रोजगार के साथ मनाने जा रही है। 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में विशाल समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें 8,514 उम्मीदवारों को सरकारी नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस कार्यक्रम के ज़रिए सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और सरकारी सेवाओं में सामिल करने का बड़ा कदम उठा रही है.

झारखंड में जल्द होगी 3,451 विशेष शिक्षकों की नियुक्ति |

Ranchi | 18-11-2025: प्रदेश में मई 2026 तक 3,451 विशेष शिक्षकों की नियुक्ति कर ली जाएगी। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही विज्ञापन निकालकर आवेदन आमंत्रित करेगा। इसके बाद चयन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अगले मार्च में परीक्षा लेने के बाद मई तक रिजल्ट जारी कर चयन प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। झारखंड हाई कोर्ट से मिली हरी झंडी के बाद प्रशिक्षित विशेष सहायक शिक्षकों की नियुक्ति मामले में आ रही बाधा दूर हो गई है। इधर, झारखंड कोर्ट के आदेश के बाद जेएसएससी जल्द ही विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है।



झारखंड सरकार ने ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियाँ तेज कीं |

Ranchi | 17-11-2025: 17 नवंबर को झारखंड सरकार ने अपने ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की तैयारियाँ तेज कर दीं। यह कार्यक्रम 21 नवंबर से शुरू हो रहा है और इसका उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में सरकारी सेवाओं और योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जिला‑स्तरीय कार्यालय तैयार रहे और ग्रामीण जनता को समस्याओं के समाधान के लिए सक्षम टीमों को भेजा जाए।

झारखंड स्थापना दिवस समारोह में ‘झारखंड जतरा’ की भव्य शोभायात्रा आयोजित |

Ranchi | 16-11-2025: 16 नवंबर 2025 को झारखंड के 25वें स्थापना दिवस समारोह के समापन के अवसर पर रांची में ‘झारखंड जतरा’ का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान से मोरहाबादी मैदान तक निकली, जिसमें झारखंड की लोक संस्कृति, जनजातीय परंपराएँ, नृत्य-संगीत व पारंपरिक झांकियाँ शामिल रहीं। इस कार्यक्रम ने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया। 

मोरहाबादी मैदान में झारखंड स्थापना दिवस के जश्न के बीच CM हेमंत हुए भावुक, 2050 तक का बता दिया प्लान|

Ranchi | 15-11-2025: रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के 25 वें स्थानपना दिवस में कई रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. यह कार्यक्रम लगातार 4 दिन चलेंगे. शनिवार को कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा राज्यपाल संतोष गंगवार, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री संजय यादव और वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर शामिल हुए.

 

Ghatshila By Election Result 2025: JMM की अब तक की सबसे बड़ी जीत, BJP को 38 हजार से अधिक वोटों से हराया|

Ranchi | 14-11-2025: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना पूरी हो गयी है. 20 राउंड की गिनती के बाद झामुमो के सोमेश सोरेन ने 38 हजार से अधिक वोटों से हराया. दूसरे स्थान पर बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन है. प्रशासन ने मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए तीन स्तर की सुरक्षा व्यवस्था की है. मतगणना और रूझान से जुड़ी पल पल की जानकारी के लिए बने रहे हमारे साथ.

झारखंड के 25वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं से 'हमार सोना झारखंड' के लिए आगे आने का किया आह्वान|

Ranchi | 13-11-2025: झारखंड अपनी 25वीं वर्षगांठ मना रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने युवाओं से राज्य के विकास में सहयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने रक्तदान अभियान की शुरुआत की और 'सरकार आपकी द्वार' कार्यक्रम की घोषणा की। यह कार्यक्रम लोगों की समस्याओं को सुनेगा और उनका समाधान करेगा। स्वास्थ्य विभाग ने रक्तदान को बढ़ावा देने पर जोर दिया है।

झारखंड के युवाओं को CM हेमंत की सौगात, 9,000 को मिली सरकारी नौकरी, सरकार ने मनाई पहली सालगिरह!

Ranchi | 28-11-2025 : झारखंड के हजारों युवाओं के लिए आज का दिन यादगार बन गया. इसकी बड़ी वजह ये है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में चयनित 9,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटा है. इसके साथ ही सीएम हेमंत ने अपने दूसरे कार्यकाल की पहली सालगिरह का जश्न भी मनाया है. शुक्रवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में हजारों युवा जुटे थे.