वंदे भारत स्लीपर का इंतजार खत्म, गुवाहाटी से कोलकाता के बीच का सफर होगा आसान
ॉ#firstvandebharatsleeperwillrunbetweenkolkataguwahati
नए साल के पहले दिन मोदी सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। भारतीय रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की कि जल्द ही गुवाहाटी से कोलकाता के बीच देश की पहली वंदेभारत स्लीपर ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन पश्चिम बंगाल और असम के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले कुछ ही दिनों में इस ऐतिहासिक रूट पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
यात्रियों को मिलेगी विश्व स्तरीय सुविधाएं
रेल मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन लंबी दूरी की रात की यात्राओं के लिए डिजाइन की गई है। यह ट्रेन यात्रियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं, बेहतर सुरक्षा और एक आधुनिक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। इसे भारतीय रेलवे के लिए एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है, जो प्रीमियम यात्रा को और सुगम बनाएगी।
पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी
वंदेभारत स्लीपर ट्रेन का ऐलान पूर्वोत्तर और पश्चिम बंगाल के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी का वादा है। यह दोनों क्षेत्रों को आर्थिक और सामाजिक रूप से एकीकरण को बढ़ावा देगा। गुवाहाटी और कोलकाता पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के दो सबसे अहम शहर हैं। दोनों शहरों के बीच एक बड़ी आबादी नियमित रूप से ट्रेवल करती है। यह ट्रेन न केवल यात्रा समय को कम करेगी, बल्कि कंफर्ट और सेफ्टी के मामले में भी एक नया मानक स्थापित करेगी।
मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब दोनों राज्यों में इसी साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसे मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। यह भाजपा की रणनीति का हिस्सा है, क्योंकि राजनीतिक रूप से दोनों राज्य पार्टी के लिए बेहद अहम हैं। असम में लगातार 10 सालों से भाजपा की सरकार है। वहीं, पश्चिम बंगाल में वह बीते 10 सालों में शून्य से सत्ता के दावेदार तक पहुंच चुकी है।



है। मौसम विभाग ने 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है, जिसके बाद इसमें 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके चलते अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रह सकता है। अधिकतम तापमान अगले चार दिनों तक सामान्य से 3 से 5 डिग्री नीचे रहने की संभावना है और उसके बाद भी यह सामान्य से कम बना रह सकता है।
6 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
3.6k