रांची का तापमान बढ़ा, जानें झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम |
Ranchi | 12-09-2024 : झारखंड की राजधानी रांची के अधिकतम तापमान में वृद्धि के बाद यह बढ़कर 29.8 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया. न्यूनतम तापमान में गिरावट के बाद यह 23 डिग्री सेंटीग्रेड पर आ गया है. मौसम विभाग ने बताया है कि झारखंड में आज का मौसम कैसा रहेगा.
![]()
सामान्य से अधिक हुआ रांची का अधिकतम तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि रांची के हिनू में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है. इसके बाद रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक हो गया है. न्यूनतम तापमान की बात करें, तो इसमें 0.1 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आई है. रांची कान न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक हो गया है.



3 hours ago
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
1.5k