लखनऊ में डॉ. विद्यासागर उपाध्याय को शारदा-रामनाथ कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित, बौद्धिक जगत में खुशी की लहर
संजीव सिंह बलिया!
तुलसी सभागार, ऐशबाग, लखनऊ में प्रसिद्ध समाजसेवी संस्था वसुन्धरा एन इनिशिएटिव के द्वारा आयोजित बौद्धिक विमर्श और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बलिया के ख्यातिलब्ध शिक्षाविद, दार्शनिक व अंतर्राष्ट्रीय वक्ता डॉ. विद्यासागर उपाध्याय को उनकी गहन सारस्वत साधना और असाधारण शैक्षिक व दार्शनिक उपलब्धियों के लिए शारदा-रामनाथ कर्मयोगी सम्मान से सम्मानित किया गया।इस महत्वपूर्ण समारोह में वरिष्ठ आईएएस एवं महानिदेशक पीसीएफ डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी, कर्नल मृदुल कुमार, उच्च न्यायालय लखनऊ के प्रधान न्यायपीठ सचिव महेंद्र अवस्थी, वरिष्ठ साहित्यकार सीमा मधुरिमा ने डॉ. विद्यासागर उपाध्याय को सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, पुष्पहार, और अंगवस्त्र से अलंकृत किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. विद्यासागर उपाध्याय ने अपनी गूढ़ विद्वता से परिपूर्ण प्रेरणादायक व्याख्यान प्रस्तुत किया, जिसने सभी बुद्धिजीवियों का मनोबल बढ़ाया।डॉ. विद्यासागर उपाध्याय के इस सम्मान से विद्वतजन और समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि पर डॉ. सुनील ओझा, डॉ. गणेश पाठक, डॉ. जनार्दन राय, डॉ. जितेंद्र यादव, पवन कुमार तिवारी, अंकुश कुमार सिंह, दयाशंकर राम, निधि सिंह, रामदरस यादव क्रान्ति, पूनम गिरी, राहुल पाण्डेय, अरुण यादव, आकाश तिवारी, अजय कुमार उपाध्याय, वसंत पाण्डेय और नन्द जी नन्दा सहित अनेक विद्वान और समाजसेवी नेताओं ने हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है।यह सम्मान न केवल डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की कृतियों व शिक्षण साधना का परिचायक है, बल्कि पूरे बलिया जिले और शिक्षा क्षेत्र के लिए गौरव का विषय भी है।
2 hours and 58 min ago