सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को मिला ‘नव दुर्गा शक्ति सम्मान’
मीरजापुर। मिशन शक्ति-5.0 के तहत जनपद में स्कलों, विभागों व ग्राम स्तर पर बालिकाओं व महिलाओं को सामाजिक शिक्षा, खेल, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशन में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, अभियान के तहत कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर खेल कूद, सामाजिक, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 09 महिलाओं को ‘‘नव दुर्गा शक्ति सम्मान’’ के रूप में प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले में मीनू देवी आरआरसी केयर टेकर पंचायती राज विभाग के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत स्वंय ई-रिक्शा चलाकर घर-घर कूड़ा संग्रहण का कार्य, डाॅ रेवती यादव मेडिकल आफिसर आरबीएसके राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत उत्कृष्ठ सेवाएं प्रदान करने के लिए, शिल्पा श्रीवास्तव लखति दीदी एनआरएलएम के अन्तर्गत उत्कृष्ठ कार्य करते हुए अपने तथा अन्य महिलाओं की आजिविका में वृद्ध करने के लिए, निधि सिंह पटेल अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी पावर लिफ्टिंग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर खेल में प्रतिभाग करने, डाॅ आश्रेयी आद्या चटर्जी प्रोफेसर को उच्च शिक्षा के साथ मिशन शक्ति अभियान में विशेष योगदान देना, रंजना ठाकुर जिला समन्वय यूएनओपीएस जल निगम जल जीवन मिशन अभियान के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को जल सहेली एवं स्कूली बच्चों को तल दूत बनाने में सफलता हासिल करने, सोना देवी सफाई कर्मी नगर पालिका को स्वच्छता कार्यो में उत्कृष्ठ कार्य करने, पल्लवी सिंह महिला आरक्षी कटरा कोतवाली महिला सुरक्षा अन्तर्गत उत्कृष्ठ कार्य करने तथा रीता शर्मा प्रधानाचार्य आर कन्या बालिका इण्टर कालेज शिक्षा के साथ ही महिलाओं एवं बच्चियों के उत्थान हेतु उत्कृष्ठ करने के लिए ‘नव दुर्गा शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह अभियान मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में है। इस अभियान के तहत महिला सशक्तिीकरण तथा महिलाओं में सामाजिक शिक्षा, खेल कूद, चिकित्सा, उद्यम सहित अन्य क्षेत्रो में बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया जाए ताकि महिलाओं के प्रति समाज की सोच में बदलाव हो लाया जा सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु व उनकी सुरक्षा हेतु उनके अन्दर से डर भावना को निकालने हेतु केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जाने वाले महिलाओें से सम्बन्धित प्रत्येक योजनाओं को घर-घर पहुंचाकर उन्हें जागरूक किया जाए और वे अपने अन्दर की डर भावना को समाप्त कर समाज के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़े तभी इस अभियान का उद्देश्य परिणपूर्ण होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गिरते हुए लिंगानुपात में सुधार करना, बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देना तथा बालिकाओं के जन्म के प्रति आम जन में सकारात्मक सोच विकसित करने संबधी जागरूकता लाई जाए विभिन्न माध्यमों से नाटक, नुक्कड़ नाटक, बैनर पोस्टर, वाल पेटिंग व विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित कर जन मानस में जन जागरूकता फैलाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग जिसे इस कार्य के लिए नोडल, प्रभारी नियुक्त किया गया है वे सभी पूरीपारदर्शिता के साथ महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ ही जन समूह में मिशन शक्ति अभियान को बढ़ाने हेतु अपना योगदान करें, ताकि मिशन शक्ति अभियान को सफल बनाकर महिलाओं की सुरक्षा व उनके अधिकार को दिलाकर उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह, महिला कल्याण अधिकारी मंजू यादव उपस्थित रहीं।
Oct 05 2025, 16:16