धनघटा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेस 5 के तहत छात्राओं महिलाओं को किया गया जागरूक
संत कबीर नगर जनपद की धनघटा पुलिस द्वारा शनिवार 27.09.2025 को उ0नि0 तुफानी सिंह मय म0आ0 पूजा गौतम , म0आ0 पिंकी कुमारी, म0आ0 दामिनी सिंह, पीआरडी सरिताथाना धनघटा, पिंक बूथ धनघटा जनपद संतकबीरनगर द्वारा मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत थाना क्षेत्र के मुन्नीलाल रामनिवास इंटर कॉलेज संठी व दुर्गा पूजा पंडाल हैंसर बाजार धनघटा जनपद संतकबीरनगर में जाकर महिलाओं एवं बच्चियों को सरकार द्वारा चलायी जा रही महत्वपूर्ण लाभकारी सरकारी योजनाओ के सम्बन्ध में जागरूक किया गया ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक धनघटा इंस्पेक्टर जयप्रकाश दुबे ने बताया कि सुरक्षित नारी और सुरक्षित समृद्ध प्रदेश इसी परिकल्पना के तहत यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहे हैं ।
उन्होंने छात्राओं महिलाओं को तमाम जरूरी जानकारी भी दिया। साथ ही आवश्यकता पड़ने पर जरूरी नंबरों का कैसे उपयोग किया जाए अपनी सुरक्षा कैसे की जाए इसके बारे में भी विस्तृत जानकारी दिया।
साथ ही छात्राओ को सुरक्षा हेतु सरकारी हेल्प लाइन नम्बरो 112,1090,1076,1098,181,102,108 के सम्बन्ध में सम्पूर्ण जानकारी देते हुए जागरूक किया गया तथा कुल 250 पम्पलेट वितरित किया गया तथा सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओ के बारे में जानकारी देते हुए महिलाओ को फोन नम्बर देकर शक्ति मिशन अभियान को सार्थक एवं सफल बनाने का सफल प्रयास किया गया! एंटी रोमियो चेकिंग के दौरान 20 जगहों पर चेकिंग की गयी एवं 25 लोगों से पूछताछ किया गया एवं 10 से माफ़ीनामा भरवा कर हिदायत देकर छोड़ा गया!
4 hours ago