वरिष्ठ भाजपा नेता ने शोकाकुल परिजनो से मिलकर संवेदना व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि।
![]()
संजय द्विवेदी प्रयागराज। वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज त्रिपाठी व योगेश शुक्ल ने सोमवार को नारीबारी क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ जनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और विभिन्न स्थलों पर शोक संतप्त परिवारों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। शंकरगढ़ के पूर्व ब्लाक प्रमुख यज्ञ नारायण मिश्र के घर जाकर हाल चाल जाना। सुरवल चंदेल में स्वर्गीय अयोध्या प्रसाद त्रिपाठी के आवास पहुंचे और परिवारजनों को सांत्वना दी।इसके पश्चात नारीबारी में स्वर्गीय राम औतार तिवारी के घर परिजनों से मिलकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी क्रम में वे जूही पहुंचे जहां वरिष्ठ समाजसेवी रमाशंकर मिश्र की धर्मपत्नी के त्रयोदशाह कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को नमन किया।त्रयोदशह मे पूर्व श्रद्धांजलि अर्पित की।भाजपा नेता ने कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनो से भी मुलाकात करते हुए संगठनात्मक चर्चा करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी केवल चुनावी संगठन नही बल्कि सेवा सुशासन और जनकल्याण का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार गरीबो किसानो नौजवानों और व्यापारियों के लिए निरंतर काम कर रही है।जीएसटी में दी गई रियायत व्यापारियों को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।हमें एकजुट होकर गांव-गांव सरकार की योजनाओं को पहुंचानें का आह्वान भी किया। साथ में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष तिवारी विनय शुक्ला अतेन्द्र चतुर्वेदी विधाकांत शुक्ला अनिल मिश्र त्रिवेणी द्विवेदी महेन्द्र कुमार शुक्ला अरुण गरूड़ वरुण त्रिपाठी सरोज तिवारी सुरेश तिवारी प्रेम तिवारी दिनेश मिश्र नरेंद्र मिश्र महेंद्र मिश्र राम कैलाश मिश्र विनोद मिश्र सत्यम मिश्र सुभाष चंद्र चतुर्वेदी अविकल मिश्रा इन्द्रजीत बहादुर धर्मराज पाल सीताराम केसरी वीएन मिश्र सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे।
6 hours ago