*मिशन शक्ति 5.0:नारी सुरक्षा.नारी सम्मान अभियान में यमुनानगर से छात्राओ की उठी गुंज।*
![]()
सरदार पटेल इण्डर कालेज सिकरो में महिला दरोगा कृष्णा सोनी व शिवानी पटेल और सरिता पाल के नेतृत्व में छात्राओं को किया गया जागरूक।
संजय द्विवेदी प्रयागराज। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा नारी सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु समर्पित है।मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत महिलाओ एवं बालिकाओ की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति के तहत यमुनानगर अन्तर्गत कोरांव क्षेत्र के सरदार पटेल इण्डर कालेज सिकरो कोरांव में जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर महिला दरोगा कृष्णा सोनी व शिवानी पटेल और सरिता पाल ने महिला सुरक्षा.छात्राए.समूह की महिलाएं और आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई।नारी सुरक्षा.नारी सम्मान नारी स्वालम्बन के लिए सरकार समर्पित है।इस अभियान में विद्यालय की छात्राएं ने भारी संख्या में उपस्थित रही।
यमुनानगर थाना कोरांव क्षेत्र के सरदार पटेल इण्डर कालेज सिकरो में मिशन शक्ति 5.0 तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान अभियान में छात्राओं को महिला उपनिरीक्षक ने किया जागरुक।
पुलिस आयुक्त प्रयागराज व अपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज के निर्देशन तथा पुलिस उपायुक्त यमुनानगर के कुशल प्रर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा नारी सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे अभियान मिशन शक्ति 5.0के तहत जोन यमुनानगर के सहायक पुलिस आयुक्त मेजा संत प्रसाद उपाध्याय द्वारा थाना कोरांव इंस्पेक्टर राकेश कुमार बर्मा व अतिरिक्त निरीक्षक शैलेश सिंह के कुशल नेतृत्व में महिला दरोगा कृष्णा सोनी व सरिता पाल और शिवानी पटेल ने सरदार पटेल इण्डर कालेज सिकरो कोरांव में जाकर छात्राओ एवं महिलाओ को जागरुक कर विस्तार पूर्वक जानकारी दी।मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम ने छात्राओ व महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक कर विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो जैसे वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090,महिला हेल्पलाइन नंबर 181,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076,पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112.साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर सरदार पटेल इण्डर कालेज सिकरो कोरांव के प्रधानाचार्य अवधेश सिंह मौजूद रहे।
6 hours ago