डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय को मिला स्व. माणिक वर्मा स्मृति साहित्य पुरस्कार।
अखिल हिंदी साहित्य सभा उ.प्र.का पुरस्कार समारोह हिंदुस्तानी अकादमी में सोल्लास सम्पन्न।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।सुप्रसिद्ध साहित्यिक संस्था अखिल हिंदी साहित्य सभा का वार्षिक सम्मान समारोह रविवार को हिन्दुस्तानी अकादमी प्रयागराज में सोल्लास सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता संस्था की राष्ट्रीय महासचिव नरगिस अली फातिमा व मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर नारायण रहे। विशिष्ट अतिथि प्रमोद बंसल लायंस उमेश चंद्र कक्कड़ उपमंडल अध्यक्ष लायंस क्लब संजय खड़से मंचासीन रहे।अखिल हिंदी साहित्य सभा के उ० प्र० इकाई के प्रदेश अध्यक्ष डॉ बालकृष्ण पाण्डेय के संचालन में सम्पन्न समारोह में कुल 9 साहित्यकारों को अखिल हिंदी साहित्य सभा का सम्मान एवं पुरस्कार प्रदान किया गया जिसमें प्रयागराज के डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय को स्व०माणिक वर्मा स्मृति साहित्य पुरस्कार ₹11000 का चेक अंगवस्त्र प्रतीक चिन्ह सम्मान पत्र और मोतीमाला से अभिनंदित किया गया।ममता आहार छत्तीसगढ़ को रघुनाथ प्रसाद जाजोदिया पुरस्कार ₹5000, जगत शर्मा दतिया को स्व.लाजवंती देवी स्मृति साहित्य पुरस्कार उपन्यास विधा का राशि ₹5000 डॉ विश्वंभर शुक्ला लखनऊ को जयशंकर प्रसाद कविता का पुरस्कार राशि ₹5000 डॉ कन्हैया साहू अमित भाटापारा छत्तीसगढ़ को संत शिरोमणि कबीर स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार ₹5000 श्रद्धा निगम बांदा को मुंशी प्रेमचंद स्मिथ साहित्य पुरस्कार ₹5000 श्यामसुंदर पाण्डेय को नामवर सिंह स्मृति आलोचना पुरस्कार ₹5000 डॉ अनिला सिंह चाड़क को महादेवी वर्मा स्मृति साहित्य पुरस्कार ₹5000 तथा मोहम्मद शाकिर शेख को नागेंद्र स्मृति साहित्य पुरस्कार ₹5000 प्रदान की गई।मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने लोकरंजन प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक जीवन के रंग:साहित्यकारों के संग लेखक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय के साथ साहित्यांजलि प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक सूखी नदी बहते तटबंध लेखक डॉ सतीश बब्बा का लोकार्पण किया।।
समारोह के दूसरे सत्र में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन तथा अखिल हिन्दी साहित्य सभा एवं साहित्यांजलि प्रभा मासिक पत्रिका और साहित्यांजलि प्रकाशन समूह प्रयागराज की सहयोगी संस्थाओं द्वारा विभिन्न साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।अध्यक्षता प्रसिद्ध साहित्यकार जया मोहन ने किया और मुख्य अतिथि प्रयाग महिला विद्यापीठ की पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ उषा मिश्रा रही।विशिष्ट अतिथि प्रेमा राय,डॉ उपासना पाण्डेय और सम्पदा मिश्रा रहीं। कवि सम्मेलन में सरस्वती वंदना झांसी की सुमन मिश्रा ने किया और संचालन डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय ने किया। पूरे देश से पधारे कवियों ने देर शाम तक काव्य पाठ करके समारोह में चार चांद लगा दिया।
मंचासीन अतिथियों सहित कवि डॉ योगेंद्र मिश्र, डॉ रामलखन चौरसिया, शंभूनाथ श्रीवास्तव,राकेश मालवीय तथा कवि-कलाकार रवीन्द्र कुशवाहा, और लेखकों को भी मोती माला,अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह सम्मान पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।
Sep 29 2025, 19:59