*मिशन शक्ति 5.0:नारी सुरक्षा.नारी सम्मान अभियान में यमुनानगर से महिला शक्ति की गुंज।*
![]()
_राम सेवा ट्रस्ट के बैनर तले मिशन शक्ति-5.0अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन।_
संजय द्विवेदी प्रयागराज।यमुनानगर में मिशन शक्ति-5.0 अभियान के तहत महिलाओ एवं बालिकाओ की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति के अन्तर्गत श्री राम सेवा ट्रस्ट बैनर तले रविवार को जेवनिया में जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।महिला सुरक्षा.छात्राए.समूह की महिलाएं और आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही।सरकारी योजनाओ के बारे में जानकारी दी गई।नारी सुरक्षा.नारी सम्मान नारी स्वालम्बन के लिए समर्पित है सरकार।
_मिशन शक्ति 5.0:नारी सुरक्षा. नारी सम्मान अभियान के मुख्य अतिथि डी.सी.पी यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने कहा कि मिशन शक्ति केवल एक सरकारी योजना नही बल्कि नारी गरिमा और आत्मसम्मान का प्रतीक है।हर महिला को उसका अधिकार मिले और समाज में सुरक्षित माहौल उपलब्ध हो. यही इसका मुख्य उद्देश्य है। सशक्त महिलाएं ही सशक्त समाज का निर्माण करती है। उन्होंने यह भी कहा कि शासन-प्रशासन महिला सुरक्षा को लेकर गम्भीर है परन्तु महिलाओं को भी जागरूक होकर अपनी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सजग रहना होगा।_
मिशन शक्ति 5.0 अभियान में आज दिनांक 28/09/2025 दिन शनिवार को यमुनानगर क्षेत्र के जेवनिया मेजा में मिशन शक्ति अभियान के विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी मेजा सुरेन्द्र यादव ने नारी सुरक्षा.नारी सम्मान और सरकारी योजनाओं के बारे में महिलाओ को जानकारी दी गई।इस अवसर पर एसीपी संत प्रसाद उपाध्याय.कोतवाली मेजा इंस्पेक्टर दीन दयाल सिंह चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुमित त्रिपाठी उपनिरीक्षक प्रिया वाजपेई समेत भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहे।मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो टीम ने महिला सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक कर विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो जैसे वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090,महिला हेल्पलाइन नंबर 181,चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076,पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112.साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव शिवसेना रुचि अभिषेक तिवारी ने उपस्थित महिलाओं को उपहार भेंट किया।महिलाओं ने रुचि तिवारी के प्रति खुशी जाहिर करते हुए धन्यवाद दिया।
Sep 28 2025, 19:50