एंटी रोमियो स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा महबूब अली इण्टर कॉलेज में जागरूकता अभियान
![]()
नगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना कर्नलगंज की एण्टी रोमियों टीम द्वारा चलाया गया ‘मिशन शक्ति 5.0अभियान
बालिकाओं/छात्राओं को को वितरित किये गये पम्पलेट व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो से अवगत कराया गया
संजय द्विवेदी प्रयागराज।मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु समर्पित अभियान“मिशन शक्ति-5.0” के क्रम में आज दिनांक- 27.09.2025 को पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त नगर व अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल पर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे अभियान“मिशन शक्ति 5.0”के तहत नगर जोन के थाना कर्नलगंज में गठित एंटीरोमियों स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत महबूब अली इण्टर कॉलेज में जाकर महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में बालिकाओ/छात्राओं को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए गुड-टच बैड-टच तथा विभिन्न हेल्पलाइन-वूमेन पॉवर लाइन-1090 आपातकालीन सेवा- यूपी-112 चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 स्वास्थ्य सेवा-102 एम्बुलेंस-108 साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई।साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र एण्टी- रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बंधी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया।इस अभियान में छात्राएं व महिलाएं सहित पुलिस बल उपस्थित रहे।
Sep 28 2025, 10:44