मिशन शक्ति 5.0नारी शक्ति अभियान के तहत सहायक पुलिस आयुक्त झूंसी द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान।
![]()
संजय द्विवेदी प्रयागराज।महिलाओ/बालिकाओं को वितरित किये गये पम्पलेट व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों से अवगत कराया गया।मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु समर्पित अभियान“मिशन शक्ति-5.0”के क्रम में आज दिनांक-26.09.2025 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेंद्र कुमार व अपर पुलिस आयुक्त कानों व्यवस्था प्रयागराज डॉक्टर अजय पाल शर्मा के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य व अपर पुलिस उपायुक्त नगर पुष्कर वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त झूंसी विमल किशोर मिश्र द्वारा नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे अभियान“मिशन शक्ति 5.0”के तहत नगर जोन के थाना झूंसी अन्तर्गत पंचायत भवन रहीमापुर गंगोली शिवाला नयी झूंसी में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का भ्रमण कर जागरूकता अभियान चलाया गया।
साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान के दौरान विभिन्न हेल्पलाइन-वूमेन पॉवर लाइन-1090 आपातकालीन सेवा- यूपी-112 चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 स्वास्थ्य सेवा-102 एम्बुलेंस-108 साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई तथा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलम्बन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना निराश्रित महिला पेंशन योजना उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन राष्ट्रीय पोषण योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ प्रधानमंत्री उज्जवला योजना पी०एम० स्वानिधि योजना पी०एम० सम्मान निधि योजना वन स्टाप सेन्टर आयुष्मान योजना सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना महिला शक्ति केन्द्र योजना मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे मे जानकारी दी गयी।साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र एण्टी- रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बन्धी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया।
Sep 27 2025, 11:00