मिशन शक्ति-5.0अभियान के तहत आर्य कन्या इण्टर कॉलेज में जाकर जागरूक.छात्र/छात्राओं को पम्पलेट वितरित कर विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो से अवगत कराया गय
![]()
संजय द्विवेदी प्रयागराज।मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु समर्पित अभियान “मिशन शक्ति-5.0” के क्रम में आज दिनांक-26.09.2025 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेन्द्र कुमार वअपर पुलिस आयुक्त प्रयागराज कानून व्यवस्था डॉक्टर अजय पाल शर्मा के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य व अपर पुलिस उपायुक्त नगर पुष्कर वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुट्ठीगंज अरुण कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे अभियान“मिशन शक्ति 5.0”के तहत नगर जोन के थाना मुठ्ठीगंज में गठित एंटीरोमियों स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत आर्य कन्या इण्टर कॉलेज में जाकर महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में बालिकाओ/छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक करते हुए गुड-टच बैड-टच तथा विभिन्न हेल्पलाइन-वूमेन पॉवर लाइन-1090,आपातकालीन सेवा- यूपी-112,चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 स्वास्थ्य सेवा-102 एम्बुलेंस-108 साइबर क्राइम-1930आदि के बारे में जानकारी दी गई।साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र एण्टी- रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बन्धी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया।
Sep 27 2025, 10:58