मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अन्तर्गत छात्र/छात्राओं को जागरूक कर पम्पलेट वितरित एवं विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो से अवगत कराया गया।
![]()
मिशन शक्ति के पंचम संस्करण के अन्तर्गत नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा समर्पित अभियान“मिशन शक्ति-5.0”के दृष्टिगत पूरे प्रदेश में व्यापक जागरूकता अभियान के तहत पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेन्द्र कुमार व अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था प्रयागराज डॉक्टर अजय पाल शर्मा के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य व अपर पुलिस उपायुक्त नगर पुष्कर वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष करैली आशीष सिंह के कुशल नेतृत्व में नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे अभियान“मिशन शक्ति 5.0” के तहत नगर जोन के थाना करैली में गठित एंटीरोमियों स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत गौसिया इण्टर कालेज मे जाकर महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में बालिकाओं/छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए गुड-टच बैड-टच तथा विभिन्न हेल्पलाइन-वूमेन पॉवर लाइन-1090 आपातकालीन सेवा- यूपी-112 चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 स्वास्थ्य सेवा-102,एम्बुलेंस-108 साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई।साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र एण्टी-रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बन्धी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया।
Sep 27 2025, 10:57