एंटी रोमियो स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा अभय मेमोरियल इन्स्ट्यूट सल्लाहपुर में जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया।
![]()
नगर जोन कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना पूरामुफ्ती की एण्टी रोमियों टीम द्वारा चलाया गया‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान।
बालिकाओं/छात्राओं को को वितरित किये गये पम्पलेट व विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों से अवगत कराया गया।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार द्वारा नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु समर्पित अभियान“मिशन शक्ति-5.0 के क्रम में आज दिनांक- 26.09.2025 को पुलिस आयुक्त प्रयागराज जोगेन्द्र कुमार व अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉक्टर अजय पाल शर्मा के निर्देशन में व पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य व अपर पुलिस उपायुक्त नगर पुष्कर वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती मनोज कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु चलाये जा रहे ।
अभियान “मिशन शक्ति 5.0”के तहत नगर जोन के थाना एयरपोर्ट में गठित एंटीरोमियों स्क्वाड व महिला बीट अधिकारियों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत अभय मेमोरियल इन्स्ट्यूट सल्लाहपुर में जाकर महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में बालिकाओं/छात्राओं को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए गुड-टच बैड-टच तथा विभिन्न हेल्पलाइन- वूमेन पॉवर लाइन-1090,आपातकालीन सेवा- यूपी-112,चाइल्ड हेल्पलाइन-1098,मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076,स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस-108 साइबर क्राइम-1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई।साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र एण्टी-रोमियो स्क्वाड व आत्मरक्षा सम्बन्धी टिप्स आदि के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी देकर जागरुक किया गया।
Sep 27 2025, 10:56