नारी सुरक्षा.नारी सम्मान मिशन शक्ति अभियान 05.के तहत किया गया जागरूक।
![]()
संजय द्विवेदी प्रयागराज। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा नारी सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु समर्पित अभियान मिशन शक्ति 5.0 के क्रम में पुलिस आयुक्त व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त व अपर पुलिस उपायुक्त नगर के कुशल प्रर्यवेक्षण में नारी सुरक्षा.नारी सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु चलाए जा रहे है अभियान मिशन शक्ति 5.0 के तहत यमुनानगर जोन के थाना माण्डा में गठित एंटीरोमियो स्ववाइड व महिला बीट अधिकारियो द्वारा माण्डा विकास खण्ड परिसर में पहुंचकर महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में बालिकाओ छात्राओ एवं महिलाओ को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न योजना जैसे सुकन्या योजना. सुमंगला वृद्धापेशन.विधवा पेंशन.विकलांग पेंशन.सामूहिक विवाह योजना आदि गुड-टच.बैड-टच तथा विभिन्न हेल्पलाइन-वूमेन पाॅवर लाइन-1090.आपातकालीन सेवा-यूपी 112.चाइल्ड हेल्पलाइन1098 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन1076 स्वास्थ्य सेवा 102 एम्बुलेंस 108 साइबर क्राइम 1930 फायर सेवा 101 आदि सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजना के बारे में अवगत कराया गया साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र एण्टीरोमियो स्ववाइड व आत्मरक्षा सम्बन्धी टिप्स आज के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं थाना क्षेत्र के ग्राम हाटा में स्वायित्व समूह के महिलाए एवं क्षत्रिय महिलाओ व आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो को सशक्त बनाने हेतु शासन द्वारा चलाई जा रहे योजनाएं एवं उनके विशेष संवैधानिक अधिकारओ से अवगत कराया गया।वही ग्राम पंचायत हाटा की रीता सेन(बैंक सखी)को प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मिशन शक्ति अभियान पेज 5.0 के तहत महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में क्षेत्र की बालिकाओ छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे विधिवत जानकारी दी गई।इस दौरान छात्राएं व महिलाएं एवं समूह सहायता की महिलाएं उपस्थित रही।इस अवसर पर निरीक्षक माधव प्रसाद त्रिपाठी. उपनिरीक्षक चन्द्रपाल सिंह.महिला उपनिरीक्षक नीरज कुमारी.रुबी अन्सारी भानू प्रताप.अमित यादव आदि मौजूद रहे।
Sep 27 2025, 10:48