थाना शंकरगढ़ में“मिशन शक्ति” कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
साइबर क्राइम के प्रति छात्राओं को किया जागरूक।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा महिला सुरक्षा एवं साइबर क्राइम के प्रति उनको शिक्षित करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तहत यमुनानगर स्थित शंकरगढ कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं को थाना शंकरगढ़ में आमंत्रित करके महिला सुरक्षा से सम्बंधित कानून एवं हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। थाने में कार्यरत महिला पुलिस के द्वारा छात्राओं को साइबर क्राइम से बचने के लिए कानून की बारीकियों को समझाया गया। जिसने प्रारंभिक घटनाओं में उपयोग होने वाले डायल 112 का प्रयोग करने की सलाह दी गई। महिला हेल्पलाइन 1090 का इस्तेमाल सड़क चलते या फिर मोबाइल के माध्यम से लगातार किसी व्यक्ति के द्वारा परेशान किए जाने पर महिला हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग करने के बारे में बताया गया। घरेलू हिंसा में हेल्पलाइन 181कों इस्तेमाल करने की जानकारी दी गई।
छात्राओं को बताया गया कि बिना अपने माता-पिता की अनुमति के किसी भी अपरिचित व्यक्ति या फिर दोस्तों के बहकावे में आकर कहीं भी आने जाने से बचना चाहिए।कार्यक्रम में एंटी रोमियो स्क्वायड एवं महिला पुलिस द्वारा कहां गया कि उत्तर प्रदेश पुलिस हमेशा आपकी सेवा में तत्पर है बस आप ऐसी गलती ना करें जिससे आपको समस्याओं का सामना करना पड़े। वर्तमान समय में सोशल मीडिया ने लोगों को अपने गिरफ्त में ले लिया है।एक तरफ सोशल मीडिया के कई सारे फायदे भी है तो नुकसान भी दोगुना है।
इसलिए बिना मतलब अनैतिक एवं एवं बिना जानकारी वाले लिंक कों खोलने से बचना चाहिए।और कहीं भी बिना जानकारी वाले एसएमएस को फॉरवर्ड नहीं करना चाहिए।मौजूदा समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से हो रहे अपराध से लोगों को गुमराह किया जा रहा है।आपका डाटा का इस्तेमाल किसी अपराध वाली जगह पर ना किया जाए इससे सावधान रहने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिंह उप निरीक्षक गौरव यादव उप निरीक्षक कृष्णकांत तिवारी महिला उपनिरीक्षको में वैशाली अग्रहरि सुष्मिता मौर्य महिला कांस्टेबल शीला यादव एवं कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह राजपूत दयाशंकर शुक्ल आदि थाने की टीम उपस्थित रहे।
Sep 26 2025, 09:48