उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला महिला चिकित्सालय (डफरिन)का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत सदस्य ने पांच गर्भवती महिलाओं को गोद भराई पांच बच्चों का अन्न प्रासन्न तथा 20 किशोरियों को सुरक्षा किट का किया वितरण।
संजय द्विवेदी प्रयागराज।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता विश्वकर्मा के द्वारा बुधवार को विकास खण्ड कौड़िहार के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया और आवश्यक निर्देश दिए गए तत्पश्चात विकासखंड कौडिहार मुख्यालय पर राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय पोषण पंचायत के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया गया। जहां पर पांच गर्भवती महिलाओं को गोद भराई पांच बच्चों का अन्न प्रसन्न तथा 20 किशोरियों को सुरक्षा किट का वितरण किया गया।नवरात्र के अवसर पर 9 बालिकाओं का चरण पूजन करते हुए उन्हें भोजन कराया गया।कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह खंड विकास अधिकारी कौड़िहार संजीत सिंह बाल विकास परियोजना अधिकारी नगर 1 एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कौड़िहार सहित विकास खंड की समस्त सुपरवाइजर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सहित विकासखंड स्तर के अन्य कर्मचारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।तत्पश्चात सदस्य उत्तर प्रदेश राज महिला आयोग द्वारा जिला महिला चिकित्सालय डफरिन का निरीक्षण किया गया जिसमें एसएनसीयू वार्ड लेबर रूम सहित महिलाओं को भर्ती किए जाने से सम्बंधित वार्डाे का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
Sep 25 2025, 09:52