प्रयागराज की बेटी किरण मिश्रा का चयन भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में लीगल एडवाइज़र पद पर
रमेश दूबे
प्रयागराज जिले की किरण मिश्रा ने अपने परिश्रम और प्रतिभा से एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनका चयन देश के प्रतिष्ठित भाभा एटॉमिक एनर्जी रिसर्च सेंटर (BARC), मुंबई में लीगल एडवाइज़र के पद पर हुआ है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
किरण मिश्रा मूल रूप से फूलपुर के सुरेश मिश्रा की पुत्री हैं और वर्तमान में परिवार सहित मुंबई में निवास करती हैं। पेशे से अधिवक्ता किरण मिश्रा पिछले दस वर्षों से मुंबई उच्च न्यायालय में सफलतापूर्वक वकालत कर रही थीं। अपने अनुभव, मेहनत और गहन कानूनी ज्ञान के आधार पर उन्होंने यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किया है।
किरण ने अपनी शिक्षा मुंबई विश्वविद्यालय से पूरी की है। उन्होंने वहीं से बी.ए. और एल.एल.बी. की डिग्री प्राप्त की। अपने छात्र जीवन से ही वे पढ़ाई में मेधावी रही हैं और कानूनी क्षेत्र में उत्कृष्टता की राह पर आगे बढ़ती गईं।
उनके चयन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। यह उपलब्धि प्रयागराज सहित पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है।







Sep 14 2025, 17:44
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0.9k