नेपाल में भड़की हिंसा, रांची के 12 लोग काठमांडू में फंसे
रांची: नेपाल में चल रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच झारखंड की राजधानी रांची के 12 लोग काठमांडू में फंसे हुए हैं। ये सभी लोग रोट्रेक्ट क्लब ऑफ जीनिया के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 9 सितंबर को नेपाल पहुंचे थे। फिलहाल, ये सभी एक होटल में सुरक्षित हैं, लेकिन कर्फ्यू के कारण बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
![]()
क्लब की पूर्व अध्यक्ष सलोनी अरोड़ा ने बताया कि उनके क्लब का कार्यक्रम 11 और 12 सितंबर को होना था। सदस्य पर्यटन के उद्देश्य से दो दिन पहले ही काठमांडू पहुंच गए थे, लेकिन उनके पहुंचते ही वहां हिंसक आंदोलन भड़क उठा। बुधवार की सुबह से नेपाल आर्मी ने मोर्चा संभाल लिया है और लोगों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।
नेपाल में इंटरनेट सेवा बाधित होने के कारण उनसे लगातार संपर्क नहीं हो पा रहा है, लेकिन आखिरी बातचीत में सभी के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है। होटल प्रबंधन द्वारा उनके खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है। भारतीय दूतावास भी सभी पर्यटकों के साथ संपर्क में है और नेपाल प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कह रहा है।
Sep 11 2025, 17:49