रांची के स्कूलों में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, 3 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
रांची, 14 अगस्त 2025: झारखंड के दिवंगत दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन को आज रांची जिले के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक विद्यालयों में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस श्रद्धांजलि सभा में जिले के लगभग 2500 विद्यालयों से 12,000 से अधिक शिक्षकों और 3 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
![]()
![]()
प्रेरणादायी जीवन से छात्रों को किया गया अवगत
श्रद्धांजलि सभा के दौरान, सभी विद्यालयों में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। छात्रों और शिक्षकों ने शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया।
विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने छात्रों को शिबू सोरेन के प्रेरणादायी जीवन, उनके संघर्षों और झारखंड के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विशेष रूप से वंचित और उपेक्षित वर्गों के उत्थान के लिए उनके अथक प्रयासों पर प्रकाश डाला। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
'सामाजिक न्याय की मिसाल' - उपायुक्त
रांची के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा, "दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन का जीवन सामाजिक न्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष की एक मिसाल है। उनके आदर्शों को अपनाकर हम एक समृद्ध और समावेशी समाज की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।"
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने शिबू सोरेन के विचारों को आत्मसात करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल उनकी स्मृति को सम्मान देने का एक माध्यम बना, बल्कि युवा पीढ़ी को उनके बलिदान और योगदान से प्रेरणा लेने का अवसर भी मिला।
















नेमरा, रामगढ़, 13 अगस्त 2025: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपने पैतृक गांव नेमरा में बेहद सादगीपूर्ण अंदाज में नजर आए। उन्होंने गांव की गलियों और पगडंडियों पर घूमकर ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव की मिट्टी में खुशबू और हरियाली की ठंडक है और गांव का विकास ही राज्य के विकास की असली नींव है।






Aug 14 2025, 20:57
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
8.4k