झारखंड की टीम बनी जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियन, हरियाणा को हरा कर लगातार दूसरी बार जीता खिताब
#jharkhandteambecamejuniornationalwomenshockey_champion
झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर अपना जलवा दिखाया है। झारखंड ने एक रोमांचक मुकाबले में हरियाणा को 2-1 से हराकर 15वीं जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप डिविजन ‘ए’ का खिताब अपने नाम कर लिया। 1 से 12 अगस्त तक काकीनाड़ा (आंध्रप्रदेश) में आयोजित 15वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के फाइनल में झारखंड ने मंगलवार को अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी हरियाणा को 2-1 से हरा कर लगातार दूसरे वर्ष खिताब जीत लिया।
![]()
टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी बनीं स्वीटी डुंगडुंग
मैच के 10वें मिनट में टीम की स्टार फॉरवर्ड स्वीटी डुंगडुंग ने शानदार गोल करते हुए झारखंड को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह टूर्नामेंट में उनका पांचवां गोल था, जिससे वह सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी बनीं। दो मिनट बाद शांति कुमारी ने दूसरा गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। हालांकि 52वें मिनट में हरियाणा की कीर्ति ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर वापसी की कोशिश की, लेकिन झारखंड की रक्षापंक्ति ने मजबूत प्रदर्शन करते हुए बढ़त को अंत तक बरकरार रखा।
झारखंड ने रचा इतिहास
झारखंड की टीम इससे पहले 2024, 2019 और 2018 में भी विजेता रह चुकी है। इस वर्ष राज्य की महिला हॉकी टीम ने सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर – तीनों वर्गों में चैंपियन बनकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हॉकी झारखंड और राज्य खेल विभाग ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए इसे झारखंड के खेल इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताया है।























रामगढ़: उत्तर प्रदेश के नगीना लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आज झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद, दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित की। वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा, गोला पहुंचे और शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
Aug 13 2025, 11:56
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
56.9k