Sambhal लोगों के मुद्दों पर संघर्ष कर रही सम्भल कांग्रेस, घर घर पहुंचाएंगे राहुल गांधी का संदेश
![]()
सम्भल कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ लड़ाई के लिए तेजी से ब्लॉक और नगर स्तर पर संगठन निर्माण शुरू कर दिया है। आज दिनांक 6.8.2025 को जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत संगठनात्मक मजबूती और विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से ब्लॉक एवं नगर कमेटियों के गठन, साथ ही मंडल कमेटियों के गठन की रणनीति पर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में भाजपा पर चुनाव में धांधली करने और किसान, नौजवान, गरीब विरोधी नीतियां बनाने का आरोप लगाया।
बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक,श्री संजय कपूर जी ने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने के लिए ठोस सुझाव दिए और कहा कि जब तक संगठन की जड़ें बूथ पर मजबूत नहीं होंगी, तब तक जनसंघर्ष को निर्णायक रूप से नहीं लड़ा जा सकता । उन्होंने कहा कि भाजपा संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर रही है और चुनाव आयोग भाजपा के इलेक्शन मैनेजमेंट का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि गांव गांव गली गली राहुल गांधी का संदेश पहुंचाया जाएगा। जिला अध्यक्ष आरिफ तुर्की ने कहा कि एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम सभी को करना होगा। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी कांग्रेस की बैठकों में आएंगे, कार्यक्रमों में आयेंगे उन्हीं को जिम्मेदारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन के साथ सभी को काम करना होगा, अनुशासनहीनता कतई स्वीकार नहीं होगी।
और कहा कि कांग्रेस का वास्तविक बल उसके कार्यकर्ताओं में निहित है। संगठन को गांव-गांव, गली-गली तक सक्रिय करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोगों के बीच जाएं, उनकी समस्याएं सुनें और कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। जिला स्तर पर आम आदमी की लड़ाई लड़ने के लिए हम सदैव तत्पर हैं। अशरफ अंसारी।डीके वाल्मीकि कोस्तुभ रस्तोगी आरिफ तनवीर तौकीर अहमद दुष्यंत कुमार सिंह सफी सैफी ने कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया और कहा कि कांग्रेस का इतिहास बलिदान और सेवा का इतिहास है, इसलिए हर कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर लोगों की आवाज़ बनना होगा।
बैठक में संगठन सृजन अभियान की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई और विभिन्न ब्लॉकों एवं नगरों के जिम्मेदार पदाधिकारियों को आगामी कार्ययोजना सौंपी गई। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरिफ तुर्की कॉर्डिनेटर संजय कपूर जी महिला जिला अध्यक्ष कल्पना सिंह अक्षय ठाकुर संजीव कुमार साहू सलीम सैफी डॉ सलाउद्दीन मनोज चौधरी होम सिंह अकबर अली सतपाल यादव सरफराज सैफी इशरत जहां रानी परवीन जयप्रकाश सहगल मोअज्जम हुसैन अकील अहमद रईस मसूदी अनीस मंसूरी नादिर अंसारी सुब्हानी मज़रुल पाशा नोमान हैदर राशिद हुसैन मोगीस तुर्की रनवीर सिंह चुन्नी लाल सैनी अब्दुल हकीम गुफरान खान शरिक अली शरिक जिलानी आदि सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()
Aug 08 2025, 14:30