ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ की बैठक आयोजित
औरंगाबाद जिला के मदनपुर प्रखंड के ताराडीह गांव गांव में ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला सलाहकार समिति के सदस्य आदरणीय कामेश्वर सिंह दांगी तथा संचालन जिला अध्यक्ष दयानंद प्रसाद दांगी ने किया।
![]()
इस बैठक में पहला मुद्दा आगामी 31 अगस्त 2025 दिन रविवार को पटना में होने वाले दांगी संगठन का एकदिवसीय सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना सुनिश्चित किया गया। दूसरा मुद्दा आगामी सांगठनिक पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड एवं जिला स्तर तक के चुनाव के लिए पांच सदस्यीय जिला चुनाव समिति बनाया गया।
जिसमें सर्वसम्मति से दांगी उपेंद्र वर्मा न्यू एरिया रफीगंज , दांगी दयानंद महतो पाठक बिगहा मदनपुर, रणविजय प्रसाद दांगी ताराडीह मदनपुर, डॉ० रामाकांत प्रसाद दांगी ढोंसिला रफीगंज,तथा दांगी रामकिशोर भारती मोती बिगहा रफीगंज को नामित किया गया। तीसरा मुद्दा जिला संघ का बैंक खाता खुलवाने के लिए सभा के द्वारा एक ध्वनि पारित किया गया।आगामी चुनाव हेतु दांगी संघ का सदस्य बनने तथा एकदिवसीय सम्मेलन के प्रचार के लिए प्रखंड समिति के साथ- साथ संगठन के सक्रिय सदस्यों को गांव-गांव में घूम कर सभी दांगी भाईयों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई। इस बैठक में जिला समिति के महासचिव विनोद प्रसाद दांगी,पूर्व महासचिव दांगी जयनंदन वर्मा, सलाहकार समिति के
सदस्य रणविजय प्रसाद दांगी, जिला कमेटी के उप सचिव अरविंद कुमार दांगी, जिला संगठन मंत्री राजीव रंजन दांगी, सदस्य कपिल देव सिंह दांगी,दांगी तड़ित कुमार समदर्शी,मदनपुर प्रखंड के प्रखंड सचिव ब्रजेश कुमार दांगी, कोषाध्यक्ष भोला प्रसाद दांगी ,दुर्गा प्रसाद दांगी ,मिथिलेश प्रसाद दांगी के अलावा लगभग 28 से 30 सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।







Jul 27 2025, 19:05
- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
0- Whatsapp
- Facebook
- Linkedin
- Google Plus
14.2k