ड्रमंडगंज कांवरिया संघ ने कोटारनाथ धाम में किया जलाभिषेक
![]()
ड्रमंडगंज, मीरजापुर। ड्रमंडगंज कांवरिया संघ की ओर से बुधवार को गाजे बाजे के साथ कांवर यात्रा निकाली गई। ड्रमंडगंज के दुर्गा मंदिर स्थित सेवटी नदी से कलश में जल भरने के बाद हर हर महादेव जयकारे व बोल बम का नारा है, कोटारनाथ में जल चढ़ाना है का उद्घोष करते हुए कांवरियों का जत्था कोटार नाथ के लिए रवाना हुआ।
शिव और पार्वती का रूप धारण किए युवक लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे।रास्ते में रतेह चौराहा पर स्थानीय व्यापारियों द्वारा कांवरियों को जलपान कराया गया। वहीं गलरा गांव पहुंचने पर प्रधानपति अरूण मिश्र ने कांवरियों को ठंडई शर्बत की व्यवस्था कराई। कांवरियों ने कोटारनाथ का जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। ड्रमंडगंज कांवरिया संघ की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कांवर यात्रा में पूर्व प्रधान लवकुश केशरी, शिवम केशरी, धर्मेंद्र केशरी, विकास विश्वकर्मा, अनिरुद्ध केशरी, चतुर्भुज केशरी, रिंकू केशरी, गोलू केशरी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
Jul 23 2025, 19:04