*थाना वजीरगंज पुलिस ने मारपीट करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना वजीरगंज पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-220/25, धारा 115(2),351(3),110 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कमल सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह नि0 ग्राम मझारा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को ग्राम मझारा से गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 14.07.2025 को समय करीब 11ः00 बजे वादी अशोक कुमार तिवारी निवासी ग्राम कादीपुर, थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा का पुत्र विमल तिवारी कोडर चौराहा पर सामान लेने गया था, जहाँ पूर्व विवाद के चलते विपक्षीगण कमल सिंह एवं अमरीश सिंह (निवासी ग्राम मझारा) द्वारा उसे लाठी-डंडों व मुक्कों से मारा-पीटा गया। जिससे वादी के पुत्र को सिर में गंभीर चोट आई व वह मौके पर बेहोश हो गया। वादी की लिखित तहरीर पर थाना वजीरगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 20.07.2025 को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त वांछित अभियुक्त कमल सिंह पुत्र उमाशंकर सिंह नि0 ग्राम मझारा थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को ग्राम मझारा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
8 hours ago