विश्व हिंदू महासंघ जिला बलरामपुर जिला कार्यकारिणी का चयन क्रिया शुरु
![]()
बलरामपुर 12 जुलाई विश्व हिंदू महासंघ की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष चौधरी विजय सिंह की अध्यक्षता में कार्यालय पर की गई जिसमें विशिष्टअतिथि प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया गंगा शर्मा कौशिक तथा मुख्यातिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह रहे।
विश्व हिंदू महासंघ की बैठक रामाधुन से मिथिलेश गिरी द्वारा प्रारंभ कराई गई, बैठक में संगठन को लेकर पूर्व पदाधिकारी व नए सदस्यों के बीच विचार विमर्श हुआ, बैठक में भानु प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष ,गंगा शर्मा कौशिक प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया चौधरी विजय सिंह जिलाध्यक्ष रामकिशुन चौधरी अभिषेक सिंह जय सिंह मिथलेश गिरी, रवि प्रताप सिंह ने संगठन के बारे में अपने अपने विचार रखे।
जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह ने कहा कि ग्राम सभा, न्याय पंचायत ,ब्लॉक स्तर से जिला स्तर पर संगठन को विस्तार और मजबूती प्रदान किया जाए जिससे पूज्य योगी जी के मिशन को मजबूती प्रदान किया जा सके। उनके इस मिशन को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति एवं प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राणा के निर्देशन में कार्य किया जा रहा है।
उक्त बैठक में आशीष गुप्ता, राजेश सोनकर राजेश कौशल सुग्रीव कश्यप दीपक श्रीवास्तव राधेश्याम कौशल, सोनू राजपूत रंजीत कुमार भोला सरोज काली दीन मातेश्वरी प्रसाद त्रिपाठी मीणा किन्नर सुनील वर्मा अजय कुमार तिवारी सुधाकर सिंह नान बाबू चौरसिया धर्मेन कुमार वर्मा बसंत पांडे शैलेंद्र कुमार शर्मा विजय प्रताप सोनी आदि उपस्थित है।
Jul 12 2025, 18:32