हिंदू वाहनी संघ की मासिक बैठक संपन्न संगठन के विस्तार के लिए जिला अध्यक्ष चंद्रकेश उपाध्याय ने बनाई रणनीति
खलीलाबाद,संत कबीर नगर।आज 06/07/2025 को हिन्दू वाहिनी संघ जिला संत कबीर नगर की मासिक बैठक ग्राम सरौली के चाहरूम शिव मंदिर पर बहुत ही सुंदर और सराहनीय तरीके से अध्यक्ष हिन्दू चन्द्रकेश जी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें हिन्दू वाहिनी संघ के मुख्य 16 बिंदुओं पर चर्चा की गई, हिन्दू वाहिनी संघ परिवार में अधिक से अधिक सनातनी भाइयों को जोड़ने एवं सक्रिय बनाए रखने के संदर्भ में भी चर्चा हुई, सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं समस्त सम्मानित सहयोगी सदस्य साथियों सहित उपस्थित सामान्य सम्मानित वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सहयोगी भाइयों से भी हिन्दू वाहिनी संघ परिवार में जोड़ने/जुड़ने के लिए भी वार्ता किया गया।
जिसमें हिन्दू चन्द्रकेश जिला अध्यक्ष हिन्दू वाहिनी संघ संत कबीर नगर, हिन्दू धर्मेन्द्र , जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, हिन्दू आदित्य जिला उपाध्यक्ष गौरक्षा,हिन्दू रवि, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, हिन्दू अरुण जिला महासचिव, हिन्दू राकेश एवं हिन्दू अशोक जिला सचिव, हिन्दू अजय ब्लाक अध्यक्ष गौरक्षा, सेमरियावा ब्लाक, हिन्दू राम सुभग ब्लाक उपाध्यक्ष गौरक्षा, ब्लाक सेमरियावा,हिन्दू बृजनन्दन जी ब्लाक उपाध्यक्ष, ब्लाक खलीलाबाद, हिन्दू राज कुमार, हिन्दू राम चन्द्र जिला कार्यकारिणी सदस्य ,हिन्दू नितिन, ब्रजभान प्रभु नाथ,प्रमोद,नामवर,,शिव कुमार,रामदरस,नवीन, शिवम, आशुतोष,गंगाराम , कृष्ण देव , शैलेश सहित लगभग 35 लोग उपस्थित रहे, कुछ लोग हिन्दू वाहिनी संघ परिवार के 16 बिन्दुओं और कार्यों से प्रभावित होकर जुड़ने के लिए अपनी I'd एवं फोटो मोबाइल नंबर सहित अध्यक्ष को एवं वहाँ के स्थानीय पदाधिकारियों को भेजने की बात कहे हैं !
Jul 07 2025, 18:10