गया जी में कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी का केक काटकर कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन, विशेष कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गया शहर के राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं और नेताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता, युवा कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने राहुल गांधी को भारत माता का वीर सपूत बताते हुए कहा कि वे ना कभी अन्याय से डरते हैं और ना ही अत्याचार के सामने झुकते हैं।
उन्होंने हमेशा संविधान, लोकतंत्र और गरीबों की आवाज़ को बुलंद किया है। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने सामाजिक न्याय, आर्थिक समानता और युवाओं के अधिकारों को लेकर देशव्यापी आंदोलन चलाया है। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने राहुल गांधी के संघर्षशील एवं निर्भीक व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे आज के समय में एकमात्र ऐसे नेता हैं जो सच्चाई की राह पर चलते हुए सत्ता से सवाल करने का साहस रखते हैं।
उनकी भारत जोड़ो यात्रा ने देश को जोड़ने, नफरत मिटाने और आपसी सद्भावना को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कार्य किया है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की और यह संकल्प लिया कि कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने हेतु राहुल गांधी जी के विचारों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा, जन्मदिन पर प्रभावती अस्पताल मे मरीजों को फल वितरण दलित मुहल्ला मे पाठ्य समाग्री और मिठाई का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम मे कार्यकारी अध्यक्ष सहाबुद्दीन रहमानी, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद यादव, गगन मिश्रा जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी गया शहरी विधानसभा प्रभारी मोहम्मद इसत्याक अहमद, देविका सरियार, लालसा देवी, युगल किशोर सिंह, विधा शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा,धर्मेंद्र कुमार निराला,रंजीत सिंह, संजय कुमार, सम्मी अख्तर खान, धर्मेंद्र शर्मा, शिवकुमार चौरसिया,राजकपुर गुप्ता,अब्दुल रकीब, विकास यादव,, राजीव कुमार सिंह, केदार प्रसाद, धीरज वर्मा, दामोदर गोस्वामी, शैलेन्द्र चौधरी, धर्मवीर सिंह, रामानुज शर्मा,पंकज यादव, राहुल कुमार, अरविन्द कुमार, मो ताजुदिन, जयकान्त प्रसाद,रामनुज शर्मा, नवीन कुमार, वीरेंद्र सिंह, शिवनाथ प्रसाद, राहुल चंद्रवंशी,नवनीत कुमार,राजेश कुमार,बंटी यादव, कर्यालय प्रभारी कमलेश चंद्रवंशी, कार्यालय सचिव अशोक प्रसाद भारती सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ उपस्थित रहे।
Jun 20 2025, 20:05