नमाजियों ने देश में अमन चैन और भाईचारे की मांगी दुआ,सकुशल सपन्न हुई ईद उल अजहा की नमाज
फर्रुखाबाद l जिले में ईद उल अजहा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई। नमांजियो ने ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की।कहीं भी सड़कों पर नमाज नहीं हुई। ईदगाह में खुदा की इबादत के बाद लाखों हाथ देश में शांति और अमन चैन के दुआ के लिए उठे। ईदगाह में नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन की बेहतर व्यवस्था रही।शनिवार सुबह से ही लोग ईद की तैयारियों में जुट गए।
सुबह सात बजे शहर की ईदगाहो में नमाज के लिए लोग एक घंटा पहले से ही पहुंचने लगे। सात बजे तक ईदगाह नमाजियों से भर गई।जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती मोअज्जम अली ने नई ईदगाह में नमाज अदा कराई।पुरानी ईदगाह में मौलाना जैनुल आब्दीन,
फतेहगढ़ ईदगाह में मौलाना राशिद साहब,टाउन हाल मस्जिद में शहर काजी मुताहिर अली,दरगाह हुसैनिया मुजीबिया में सैयद शाह फसीह मुजीबी ने नमाजियों को ईद उल अजहा की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगो ने बकरीद पर जानवरों की कुर्बानी अपने अपने घरों में की। नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए ईदगाह को चारों ओर कड़ी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था रही।जिले की सभी ईदगाहों और मस्जिदों में शांतिपूर्वक नमाज अदा की गई।जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी,पुलिस अधीक्षक आरती सिंह,एडीएम अरुण कुमार,अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह सहित सभी अधिकारी गण मौके पर मौजूद रहे|
Jun 11 2025, 10:18