सुल्तानपुर: कानूनगो I.P. सिंह पर अवैध वसूली और संपत्ति अर्जन के गंभीर आरोप
![]()
* किसान कांग्रेस नेताओं ने डीएम से की शिकायत, एक ही क्षेत्र में वर्षों से तैनाती पर भी उठे सवाल
सुल्तानपुर। सदर तहसील क्षेत्र में तैनात कानूनगो आई.पी. सिंह एक बार फिर विवादों में हैं। उन पर किसान कांग्रेस नेताओं शरद श्रीवास्तव और कन्हैया लाल सोनी ने अवैध वसूली, जबरन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराने और अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
दोनों नेताओं ने जिलाधिकारी कुमार हर्ष को ज्ञापन सौंपते हुए शिकायत की कि आईपी सिंह ने लेखपाल पद पर रहते हुए वर्षों तक छावनी सदर, करौंदिया, गोराबारिक और पयागीपुर क्षेत्रों में तैनात रहकर "सेटिंग-गेटिंग" के ज़रिए वहीं पर कानूनगो बनकर पद का दुरुपयोग किया।
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आईपी सिंह ने अपने और परिवार के नाम अवैध रूप से कीमती संपत्तियां भी अर्जित की हैं, जिनकी जांच आवश्यक है। उन्होंने डीएम से आय से अधिक संपत्ति की जांच की मांग की है। इस मामले को लेकर डीएम कुमार हर्ष ने गंभीरता दिखाई है और जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बता दें कि I.P. सिंह पर पहले भी कई बार विवादों और शिकायतों को लेकर चर्चा होती रही है, और अब एक बार फिर वह कानूनगो बनने के बाद सुर्खियों में हैं।
Jun 04 2025, 17:13