गया जी में पहली बार तीर्थ यात्री, रिक्शा चालक और जरूरतमंदों के लिए निशुल्क शुद्ध भोजनालय का उद्घाटन हुआ, हर दिन मिलेगा शुद्ध भोजन
गया जी (मनीष कुमार): बिहार के गया जी में शनिवार को बंगाली आश्रम विष्णुपद शमशान घाट रोड में प्रमोद जन आहार सेवा कुटीर के नाम से पहली बार तीर्थ यात्री, रिक्शा चालक और जरूरतमंदों के लिए निशुल्क शुद्ध भोजनालय का उद्घाटन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि उमापति देवी, आरती सिंह, नेहा एस त्यागराजन, नीलम देवी व उषा सिंह ने उद्घाटन किया। महारानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती को ध्यान में रखकर महिलाओं से आहार सेवा कुटीर का उद्घाटन कराया गया। वैदिक पाठशाला के राजा आचार्य के द्वारा पूरे विधि विधान से उद्घाटन किया गया। पूजनर उद्घाटन व आरती के बाद अनवरत चलने वाला भोजन का सिलसिला शुरू हुआ।
इस मौके पर सैकड़ो लोगों ने प्रसाद रूपी भोजन ग्रहण किया प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे से 4:00 तक निशुल्क शुद्ध भोजन की व्यवस्था रहेगी। संचालक विनोद भदानी व प्रमोद भदानी ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक निशुल्क शुद्ध भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही शुद्ध भोजन के साथ शीतल पेयजल की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से चावल, दाल व सब्जी की व्यवस्था रहेगी। कभी-कभी रोटी सब्जी कभी तड़का रोटी सहित अंतर के शुद्ध शाकाहारी भोजन की व्यवस्था रहेगी। गया जी आने वाले सैकड़ो तीर्थ यात्री, रिक्शा चालक, व जरूरतमंद लोग यहां पर आकर निशुल्क भोजन कर सकते हैं। पितृपक्ष मेला के दौरान सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक निशुल्क भोजन की व्यवस्था रहेगी।
Jun 01 2025, 17:33