भाजपा नेता धनंजय कुमार पुटूस ने गरीबों को भोजन करा मनाया विवाह का वर्षगांठ
![]()
गरीबों के बीच भोजन वितरण कर भाजपा नेता धनंजय कुमार पुटूस व उनकी पत्नी पूजा कुमारी ने मनाई अपनी शादी की सालगिरह
भाजपा नेता एवं हजारीबाग सांसद माननीय मनीष जायसवाल के सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि उनके लिए सार्वजनिक जीवन केवल राजनीति नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है।
अपनी धर्मपत्नी श्रीमती पूजा कुमारी व अपने माता गीता देवी,पिता राजेंद्र प्रसाद,पुत्री दित्या पुटूस व परिवारजनों के साथ अपनी चौथी विवाह वर्षगांठ को धनंजय कुमार पुटूस ने किसी भव्य आयोजन के बजाय गरीबों एवं जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण कर मनाया।
रामगढ़ शहर के रानी सती दादी मंदिर प्रांगण में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में श्री पुटूस एवं उनकी धर्मपत्नी पूजा कुमारी ने सैकड़ों लोगों को प्रेमपूर्वक भोजन कराया। इस अवसर पर गरीब और असहाय लोगों के चेहरों पर जो मुस्कान दिखाई दी, वही इस उत्सव की असली पूंजी बनी।
श्री पुटूस ने कहा, “विवाह वर्षगांठ हमारे जीवन का महत्वपूर्ण दिन है, और हम इसे उन्हीं लोगों के बीच मनाना चाहते हैं जिनके साथ हम जुड़कर अपने सार्वजनिक जीवन को सार्थक मानते हैं। सेवा ही हमारा संकल्प और संजीवनी है।”
भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों, रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने इस सराहनीय पहल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
एक कार्यकर्ता ने कहा, “श्री पुटूस जी की यह पहल हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करती है कि जीवन के हर विशेष क्षण को सेवा से जोड़ा जा सकता है। यही एक सच्चे जननेता की पहचान होती है।”
इस अवसर ने यह स्पष्ट कर दिया कि धनंजय कुमार पुटूस न केवल भाजपा के एक कर्मठ सिपाही हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग के साथ खड़े रहने वाले एक जनप्रिय और संवेदनशील नेता भी हैं, जिनका राजनीति का मार्ग सेवा और समर्पण से होकर गुजरता है।
इस आयोजन में सामाजिक संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों के साथ कई समाजसेवी व भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
6 hours ago