आर्मी के सेवानिवृत्त जवान महेंद्र कुमार को स्वागत समारोह में मिला विशेष सम्मान, भावनात्मक सम्मान से हुए अभिभूत
![]()
हज़ारीबाग़ : मातृभूमि की सेवा करना एक सौभाग्यपूर्ण अवसर होता है। देश के प्रति सेना का जवान का अटूट संकल्प, अदम्य बहादुरी और अद्वितीय पराक्रम अद्भुत होता है। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था कायम रखने में अतुलनीय योगदान प्रदान करना कर्तव्य होता है।
शनिवार को आर्मी के सेवानिवृत्त जवान महेंद्र कुमार को हजारीबाग आगमन पर स्वागत समारोह में विशेष सम्मान मिला। उनका स्वागत कार्यक्रम की शुरुआत डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक में पूर्व सैनिक वेलफेयर द्वारा जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। ढोल ताशा, साउंड सिस्टम एवं फूलमाला से स्वागत होते हुए अपने थार पर सवार होकर अपने गांव ओरिया प्रवेश द्वार नुतन नगर चौक पहुंचे।
जहां मां ने सर्वप्रथम आरती उतारकर स्वागत किया। रास्ते में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने बुके भेंटकर स्वागत किया। उपस्थित गणमान्य लोगों एवं ग्रामीणों ने मिलकर जोरदार तरीके से फूलमाला माला एवं गाजे- बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। आर्मी के सेवानिवृत्त जवान भावनात्मक सम्मान से काफी अभिभूत हुए। ग्रामीणों ने एकजुटता का संदेश देते हुए उनका भव्य स्वागत कर विशेष सम्मान देने की अनूठी पहल की। स्वागत का काफिला आगे बढते हुए धूमधाम के साथ ग्राम में प्रवेश कराया तथा सेवानिवृत्त जवान को विशेष सम्मान दिया।
नुतन नगर, ओवरब्रिज, पानी टंकी, हनुमान चौक एवं स्कूल चौक में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत कर देश अमुल्य योगदान को काफी सराहा। तत्पश्चात ओरिया स्कूल चौक उनके निवास स्थान के समीप ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन कर विशेष सम्मान देने की पहल किया। जवान महेंद्र कुमार के बडे़ भाई चंदर यादव, भाभी एवं धर्मपत्नी को शाॅल ओढाकर एवं फूलमाला के साथ सम्मानित किया गया। जवान के सेवानिवृत्त पर स्वागत समारोह में देश भक्ति की बयार बही। युवाओ में देश सेवा के प्रति समर्पण का भाव जागृत हुआ।
जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन से क्षेत्र गुलज़ार हुआ। जवान को पारंपरिक सम्मान देकर देश सेवा प्रति उनकी अद्भुत साहस को सलाम किया। रात्रि का भोजन का भी व्यवस्था किया गया। महेंद्र कुमार ने आर्मी प्रशिक्षण आर्म्ड कॉर्प्स अहमद नगर महाराष्ट्र से प्राप्त किया। पहली पोस्टिंग बीकानेर राजस्थान रही। सेवानिवृत्ति के दौरान जैसलमेर राजस्थान में अंतिम पोस्टिंग रही। उन्होंने 22 वर्ष देश की रक्षा में अपना अतुलनीय योगदान दिया।
स्वागत समारोह के सफलतापूर्वक संपन्न कराने में ओरिया पंचायत समिति सदस्य अशोक यादव उर्फ जीतु यादव, संजय यादव, मोहन कुमार, सचिन कुमार, धीरज कुमार, सुधीर कुमार, रणजीत कुमार, अमित कुमार, शाकाल, अशोक कुमार, महेंद्र यादव, बबलू यादव, विजय यादव एवं दीपक कुमार सहित कई लोग सक्रियता के साथ जुटे रहे।
10 hours ago