बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मांडविया, कहें यह बात
डेस्क : बिहार में बीते रविवार शाम खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 का शानदार आगाज हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खेलो इंडिया का मशाल प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश के माध्यम से इसके शुभारंभ का उद्घोष किया।
वही इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में शिरकत कर रहे केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख एल मांडविया ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार लगातार आगे बढ़ रहा है। मैं बिहार को बदलता देख रहा हूं। देश के विकास में बिहार योगदान दे रहा है। बिहार में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन इस बात को भी प्रमाणित कर रहा है कि खेल के विकास में भी यह राज्य तेजी से उभर रहा है।
उन्होंने कहा कि बिहार ज्ञान और विज्ञान की धरती रही है। सांस्कृतिक विरासत का यह वाहक रहा है। उन्होंने कहा कि 2036 में भारत में ओलंपिक का आयोजन हो, इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं। हमलोगों का लक्ष्य है कि 2036 के ओलंपिक में भारत पदक जीतने वाले पहले दस देशों में शामिल हो।
मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की संरचना की है। इन्हीं के नेतृत्व में अब खेलो इंडिया जैसे बड़े आयोजन की व्यवस्था भी की गई है। इतने बड़े आयोजन के लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम के प्रति आभार जताता हूं। उन्होंने कहा कि माना जाता था कि बिहार में खेल की भावना नहीं है, पर खेल के विकास के लिए सात हजार नये खेल मैदान बनाये गये हैं।
May 05 2025, 16:30