सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगकर फिर घिरी कांग्रेस, संबित पात्रा बोले-ये CWC नहीं पाकिस्तान वर्किंग कमेटी है
#bjpsambitpatraattackedcharanjit_singh
कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के बयान के बाद सियासी पारा हाई है।चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइल पर सवाल उठाने के बाद अब भाजपा ने इस पर पलटवार किया है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि ये कांग्रेस वर्किंग कमेटी नहीं, बल्कि पाकिस्तान वर्किंग कमेटी है! जो देश के अंदर से पाकिस्तान के लिए काम कर रही है।
बीजेपी पार्टी के प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी के बयान पर निशाना साधते हुए कहा, देश पर हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस संजीदा नहीं है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में जो प्रस्ताव पारित हुए उसके बाद कांग्रेस ने दूसरी प्रेस कान्फ्रेस की और उसे चरणजीत सिंह चन्नी ने किया जो पुलवामा के हमले का खण्डन करते हैं। संबित पात्रा ने आगे कहा, पंजाब के सीएम रह चुके चरणजीत सिंह चन्नी ने पुलवामा हमले के बाद भारतीय सेना की तरफ से की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए।
कांग्रेस हेशा पाक का मनोबल बढ़ाने का काम करती है-पात्रा
सर्जीकल स्ट्राइक को लेकर पाक मे खलबली मची थी। पाकिस्तान के मंत्री अभी भी कह रहे है कि फिर से सर्जीकल स्ट्राइक ना हो जाए। रोज इस पर डिबेट हो रही है। कोई कही गुहार लगाने भाग रहा है और इधर कांग्रेस के नेताओं का बयान भारत की सेना की मनोबल को गिराने का काम कर रही है। ये भारत की सेना के मनोबल को गिराता है। कांग्रेस हर समय पाकिस्तान का मनोबल बढ़ाने का काम करती है।
आंतकियों को ऑक्सीजन सप्लाई करने का काम कर रही कांग्रेस-पात्रा
संबित पात्रा ने आगे कहा कि कांग्रेस कोई भी ऐसा अवसर नहीं छोड़ती, जिससे पाकिस्तान के आंतकियों को आक्सीजन सप्लाई नहीं होता हो। आंतकियो को आक्सीजन सप्लाई करने का काम ये कांग्रेस पार्टी करती है। कांग्रेस का हमेशा से ये तरीका रहा है। ये बाहर से सीडबल्यूसी और अंदर से पीडबल्यूसी (पाकिस्तान वर्किंग कमेटी) है। ऐसे तो नहीं हो सकता है कि एक दिन पाक के समर्थन में बोल दें। जब से आंतकी हमला हुआ है- हर दिन सैफुदिन सोज, जो कि कश्मीर के एक बडे नेता हैं। कहते हैं कि हमें बात करनी चाहिए। हमें पाक का पानी बंद नहीं करना चाहिए। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का रोना धोना शुरू हो गया है। वह कहते हैं कि युद्ध नहीं होना चाहिए, कर्नाटक के मंत्री का कहना है कि सरकार झूठ बोल रही है। आंतकियों ने कोई धर्म नहीं पूछा था, बीके हरिप्रसाद कहते है बीजेपी के लिए पाक दुश्मन राष्ट होगा हमारे लिए नेबरिंग कंट्री है।
क्या कहा था चन्नी ने?
इससे पहले शुक्रवार को पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए कहा था कि '40 भारतीय सैनिक मारे गए थे और जब चुनाव हुए, तो सरकार ने कार्रवाई का दावा किया, लेकिन हमने कभी नहीं देखा कि पाकिस्तान में कहां हमले किए गए और कहां लोग मारे गए। अगर कोई हमारे देश में बम फेंके, तो क्या लोगों को पता नहीं चलेगा? उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करने का दावा किया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। सर्जिकल स्ट्राइक कहीं नहीं देखी गई और किसी को उसके बारे में पता भी नहीं था।
May 03 2025, 14:23