क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया बाबा साहब की जयंती
ओमप्रकाश वर्मा नगरा(बलिया)। बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती पर राजनैतिक दलों भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा सहित संस्थानों समाजिक संगठनों में बढ़ चढ़कर कार्यक्रम करने की जागरूकता रही। लोगों ने बाबा साहब की जयन्ती पर पूर्व संध्या से ही उनके याद में विविध कार्यक्रम कर उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। भाजपा के द्वारा घोषित जयन्ती पूर्व संध्या पर प्रतिमाओं की रंग रोगन साफ़ सफाई कर अगरबत्ती फूल माला से दीप प्रज्ज्वलित किया। जयन्ती के दिन सोमवार को सुबह होते ही बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके यादगार में गाथा का वर्णन किया गया। नगर पंचायत सहित क्षेत्र के विसरुप, ताड़ी बड़ागांव, नरहीं, डिहवा, खारी, गोठवा, कोठियां , ढेकवारी, रुपवार, कसौण्डर, देवलवीर, निकासी, मलप तिलकारी, भंगमलपुर, चचयां, पंडरी, इन्दासो, परसिया, सराय चावट छत्रपुरा, भण्डारी, जजला, भिटकुना आदि गांवों में धूमधाम से मनाया गया। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह पप्पू, जिला महामंत्री आलोक शुक्ला, देवनारायण प्रजापति देवा भाई, उमा शंकर सैनी, आचार्य ओमप्रकाश वर्मा,रामनाथ चौहान, अत्रिश सिंह, राजकुमार सिंह, टिंकू सिंह, टाइगर सिंह सुरेश सोनी आदि रहे।
Apr 15 2025, 14:24