सीएम नीतीश कुमार ने अपने संकल्प और मेहनत से मिट्टी और बालू से बिहार को दिया नया स्वरूप
डेस्स : जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि राज्य बंटवारे के बाद बिहार के हिस्से में केवल मिट्टी और बालू आया था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संकल्प और मेहनत से उसी मिट्टी और बालू से बिहार को नया स्वरूप दिया है।
श्री सिंह शनिवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में पार्टी के छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों, विश्वविद्यालय अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों, प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जब भी छात्रों ने संकल्प लिया है, उन्होंने समाज को नई दिशा देने का कार्य किया है। छात्रों को अपनी क्षमताओं को पहचानकर विकसित बिहार के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से छात्रों और युवाओं को हर स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि भावी पीढ़ियों को जाति और धर्म की संकीर्णता से ऊपर उठकर समाज निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लेना होगा।
Mar 30 2025, 13:12