*गोपीगंज में ईद की तैयारियां जोरों पर, बाजारों में रौनक, रात तक चल रही खरीदारी*
भदोही- गोपीगंज नगर में ईद-उल- फितर की तैयारियां जोरों पर है। मुस्लिम समुदाय के लोगों में त्यौहार को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। बाजार में सुबह से लेकर देर रात तक खरीदारी का दौरा जारी है। नगर से लेकर गांव तक के बाजारों में रौनक देखी जा रही है।
दुकानों में लोग अपनी पसंद का सामना खरीद रहे हैं। महिलाएं और युवतियां सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर उमड़ी हुई है। बच्चे और बड़े अपनी पसंद के कपड़े चुन रहे हैं। जूते-चप्पल की दुकानों पर लोग आकर्षण फुटवियर खरीद रहे हैं। घरों की सजावट और मेहमानों की आवभगत के लिए भी खरीदार हो रही है। पर्द और क्राॅकरी के बर्तन खरीदे जा रहे। बाजार में सूतफेनी,सेवई और मेवे की मांग सबसे ज्यादा है। स्वाद और गुणवत्ता के आधार पर इनके दाम अलग-अलग हैं। ईद पर सेवई की मांग कई गुना बढ़ जाती है। यह त्योहार की मिठास का अहम हिस्सा है। बाजार में कई प्रकार की सेवइयां उपलब्ध है। कुर्ता-पायजामा की बिक्री भी तेज है। जिन लोगों ने कपड़े सिलवाने नहीं दिए,वे रेडीमेड कुर्ता -पायजामा खरीद रहे हैं। इस खरीदारी से व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
Mar 29 2025, 17:59