*भाजपा नेता अनिल टाइगर के हत्या को लेकर आज भाजपा ने विधानसभा में जोड़दार हंगामा
अपराधियों के खिलाफ सड़क पर प्रदर्शन, BJP सहित अन्य दलों ने रांची बंद का समर्थन
![]()
रांची : भाजपा नेता और जिला परिषद के पूर्व सदस्य अनिल टाइगर की कल बुधवार को गोली मारने के विरोध में भाजपा सहित अन्य दलों ने आज शांतिपूर्ण बंद का आह्वान किया। इस बंद को समर्थन देने के लिए रांची के बाहरी इलाकों में कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए।
इधर झारखंड विधानसभा में अनिल टाइगर की हत्या के विरोध में भाजपा विधायकों ने सदन के बाहर जाम कर विरोध करते नजर आए। हाथों में तख्ती लिए हेमंत सरकार और प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी करते रहे। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि झारखंड में अपराधी बेलगाम हो गए है। प्रशासन का कोई नियंत्रण नहीं है। आए दिन खुलेआम अपराधी घटनाओं को अंजाम दे रहे है। भाजपा विधायक पूर्णिमा दास ने कहा कि राज्य में कानून का भय नहीं होने की वजह से अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कड़े कानून लागू करने की जरूरत है।
बता दे कि गोली मारने वाले शूटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक की तलाश जारी है। सत्ता पक्ष के विधायकों ने कहा पुलिस अपना कार्य कर रही है। मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि प्रशासन त्वरित कार्रवाई करते हुए एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही मामले का उदभेदन कर लिया जाएगा। कांग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने कहा दोषी को पकर लिया गया है। उन्होंने अनिल टाइगर के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। साथ ही शांतिपूर्ण बंद का समर्थन किया है।
रांची बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे है। बूटी मोड़, पिठोरियो, पिस्का मोड़, रातू रोड, कांके चौक समेत कई प्रमुख इलाकों की सड़कों को जाम कर दिया गया है। बीजेपी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर राज्य की विधि व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन भी बंद के मद्दे नजर विशेष इंतजाम की है। 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है। वहीं, विधि-व्यवस्था के लिए चार प्रशिक्षु डीएसपी सहित 12 डीएसपी और थाना प्रभारी समेत दो दर्जन से इंस्पेक्ट की तैनाती की गयी है।
रिपोर्टर जयंत कुमार
Mar 27 2025, 16:04